Get App

Sahajanand Medical Technologies: IPO निवेशक खुश, शेयर 8% तक बढ़त में लिस्ट

Sahajanand Medical Technologies अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के विकास, निर्माण और बिक्री का काम करती है। इसके प्रमुख ब्रांड्स में सुप्राफ्लेक्स क्रूज, कोकून और हाइड्रा शामिल हैं।

Ritika Singhअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 12:38 PM
Sahajanand Medical Technologies: IPO निवेशक खुश, शेयर 8% तक बढ़त में लिस्ट
Sahajanand Medical Technologies का IPO 14.21 गुना भरा था।

सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीस ने 23 अक्टूबर को अच्छी लिस्टिंग से अपने IPO निवेशकों को खुश कर दिया। कंपनी का शेयर बीएसई पर लगभग 7 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 368.05 रुपये और एनएसई पर लगभग 8 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 371.15 रुपये पर लिस्ट हुआ। चंद पलों में शेयर लिस्टिंग प्राइस से 11 प्रतिशत तक उछल गया। IPO प्राइस 344 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का पब्लिक इश्यू 475.48 करोड़ रुपये का था।

यह 14.21 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 34.70 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14.64 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.04 गुना और कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 0.37 गुना सब्स​क्राइब हुआ।

सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीस लिमिटेड एक मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के विकास, निर्माण और बिक्री का काम करती है। इसके प्रमुख ब्रांड्स में सुप्राफ्लेक्स क्रूज, कोकून और हाइड्रा शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें