Tonbo Imaging India: जबरदस्त सब्सक्रिप्शन के बाद शानदार लिस्टिंग, मिला 66% का बंपर गेन

Tonbo Imaging India: टोनबो इमेजिंग इंडिया बैटलफील्ड सॉल्यूशंस की एक बड़ी रेंज की पेशकश करती है, जिसमें थर्मल इमेजिंग सिस्टम्स, वेपन साइट्स, मिसाइल सीकर्स, फायर कंट्रोल सिस्टम्स, मिसाइल गाइडेंस सिस्टम्स, टारगेटिंग सिस्टम्स और हैंडहेल्ड थर्मल इमेजिंग डिवाइसेज शामिल हैं

अपडेटेड Oct 23, 2026 पर 10:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टोनबो इमेजिंग इंडिया एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर है।

टोनबो इमेजिंग इंडिया ने 23 अक्टूबर को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। बीएसई पर शेयर

66 प्रतिशत के बंपर गेन के साथ 1162 रुपये और एनएसई पर 65.7 प्रतिशत बढ़त के साथ 1160 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 700 रुपये था। कंपनी का ₹852.18 करोड़ का IPO 132.81 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 293.56 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 156.36 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 31.11 गुना और कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 54.31 गुना सब्स​क्राइब हुआ।

टोनबो इमेजिंग इंडिया एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) है। यह डिफेंस और सिक्योरिटी के कामों के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक, इन्फ्रारेड (EO/IR), एंबेडेड विजन, कम्युनिकेशन, गाइडेंस और सर्विलांस सिस्टम्स की डिजाइन, डेवलपिंग और मैन्युफैक्चरिंग देखती है।

टोनबो इमेजिंग इंडिया बैटलफील्ड सॉल्यूशंस की एक बड़ी रेंज की पेशकश करती है, जिसमें थर्मल इमेजिंग सिस्टम्स, वेपन साइट्स, मिसाइल सीकर्स, फायर कंट्रोल सिस्टम्स, मिसाइल गाइडेंस सिस्टम्स, टारगेटिंग सिस्टम्स और हैंडहेल्ड थर्मल इमेजिंग डिवाइसेज शामिल हैं। कंपनी के प्रमोटर अरविंद कोंडांगी लक्ष्मीकुमार, अंकित कुमार, सेसिलिया डिसूजा, विनिमय एडवाइजरी LLP हैं।


Zetwerk Manufacturing IPO Listiing: 5% बढ़त में शुरुआत, फिर गंवाया पूरा लिस्टिंग गेन

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।