जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस लिमिटेड की 23 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग 5 प्रतिशत गेन के साथ हुई। लेकिन तुरंत ही शेयर 5 प्रतिशत नीचे आया और पूरा गेन खत्म हो गया। बीएसई पर शेयर ₹159 और एनएसई पर ₹159.25 पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस ₹151 था। कंपनी का ₹5,012.33 करोड़ का IPO 3.10 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4.71 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.45 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.77 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 1.59 गुना भरा।
जेटवर्क पहले एक डिजिटल मार्केटप्लेस थी और अब मैन्युफैक्चरर्स को ग्राहकों से जोड़कर एक एंड-टू-एंड इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म बन गई है। यह कई सेक्टर्स में कस्टम-बिल्ट कंपोनेंट्स के लिए इंजीनियरिंग, उत्पादन और डिलीवरी को व्यवस्थित करती है। ग्राहक डिजाइन प्रदान करते हैं, जेटवर्क सप्लायर का चयन, गुणवत्ता नियंत्रण, टाइमलाइंस और लॉजिस्टिक्स को संभालती है। कंपनी लैपटॉप, हियरेबल्स, वियरेबल्स, IT हार्डवेयर बनाती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।