Get App

Stock News: एक महीने में 40% रिटर्न, अब दो साल बाद IPO निवेशक 40% घाटे में, चार दिनों में 16% की गिरावट, आपके पास है?

Stock News: लिस्टिंग के महज एक महीने के भीतर आईपीओ निवेशकों की पूंजी 40% बढ़ाने वाला यह स्टॉक अब दो साल से थोड़े ही अधिक समय में 40% पूंजी डुबा चुका है। इसके आईपीओ में खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और चार ही दिन में यह 16% क्यों टूट गया?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 10:33 AM
Stock News: एक महीने में 40% रिटर्न, अब दो साल बाद IPO निवेशक 40% घाटे में, चार दिनों में 16% की गिरावट, आपके पास है?
Sai Silks Kalamandir ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि दिसंबर तिमाही में इसका टर्नओवर ₹411 करोड़ रहा जोकि सालाना आधार पर 8% कम रहा।

Sai Silks Kalamandir Share Price: ऑफलाइन और ऑनलाइन कपड़े बेचने वाली साई सिल्क्स (कालामंदिर) के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन भी बिकवाली का भारी दबाव दिखा। कंपनी ने पिछले हफ्ते शुक्रवार 2 जून को दिसंबर तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया था जिसके झटके से सोमवार को जब स्टॉक मार्केट खुला तो यह 12.5% से अधिक टूट गया था जोकि सितंबर 2023 में लिस्टिंग के बाद से इंट्रा-डे में इसके शेयरों के लिए सबसे बड़ी गिरावट साबित हुई। आज की बात करें तो आज भी यह 2% से अधिक टूट गया। फिलहाल बीएसई पर यह 1.93% की गिरावट के साथ ₹132.00 पर है।

इंट्रा-डे में यह 2.38% फिसलकर ₹131.40 तक आ गया था। वैसे ध्यान दें कि कंपनी का बिजनेस अपडेट आने से पहले भी कमजोर मार्केट में लगातार दो दिन यह टूटा था और आज के इंट्रा-डे निचले स्तर के हिसाब से लगातार चार कारोबारी दिनों में यह 16% से अधिक फिसल चुका है।

Sai Silks Kalamandir के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही?

साई सिल्क्स कालामंदिर ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि दिसंबर तिमाही में इसका टर्नओवर ₹411 करोड़ रहा जोकि सालाना आधार पर 8% कम रहा। वहीं वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीने में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹1,235 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी बताया कि दिसंबर तिमाही में कंपनी ने पांच नए स्टोर्स खोले, एक कांचीवरम वरमहालक्ष्मी सिल्क्स फॉर्मेट में और चार वल्ली सिल्क्स फॉर्मेट में।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें