Get App

SAIL Q2 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 318% उछला, कर्ज भी घटा; शेयरों पर रहेगी नजर

SAIL Q2 Results: सरकारी स्टील कंपनी SAIL के सितंबर तिमाही के नतीजों में मुनाफे ने 318% की छलांग लगाई है। रेवेन्यू भी बढ़ा और कर्ज घटा। हालांकि, मुनाफा बाजार के अनुमान से कम रहा। अब निवेशकों की नजर शेयर की चाल पर रहेगी।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 10:37 PM
SAIL Q2 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 318% उछला, कर्ज भी घटा; शेयरों पर रहेगी नजर
SAIL का शेयर मंगलवार को BSE पर 0.94% की तेजी के साथ ₹171.50 पर बंद हुआ।

SAIL Q2 Results: सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का मुनाफा सितंबर तिमाही में 318.1% बढ़कर ₹1,750.5 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹418.7 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

हालांकि, कंपनी का मुनाफा बाजार के अनुमान से कम रहा। CNBC-TV18 ने ₹2,200 करोड़ के मुनाफे का अनुमान लगाया था। कंपनी के मुताबिक, बिक्री बढ़ने और लागत घटाने के उपायों से मुनाफे को सहारा मिला।

रेवेन्यू और EBITDA में बढ़ोतरी

SAIL का रेवेन्यू सालाना आधार पर 19.8% बढ़कर ₹31,998 करोड़ हो गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह ₹26,704.2 करोड़ था। रेवेन्यू बाजार के ₹31,855 करोड़ के अनुमान से थोड़ा ज्यादा रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें