Get App

Sakar Healthcare Q2 Results: फार्मा कंपनी का मुनाफा 149% बढ़ा, रेवेन्यू में 52% का उछाल

Sakar Healthcare Q2 Results: फार्मा कंपनी Sakar Healthcare का सितंबर तिमाही में मुनाफा 149% बढ़कर ₹11.30 करोड़ हो गया। रेवेन्यू में भी करीब 52% की बढ़ोतरी हुई। EBITDA 114% उछला और मार्जिन 28% पहुंच गया। पहली छमाही में भी कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 25, 2026 पर 3:39 PM
Sakar Healthcare Q2 Results: फार्मा कंपनी का मुनाफा 149% बढ़ा, रेवेन्यू में 52% का उछाल
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में Sakar Healthcare का नेट प्रॉफिट 134% बढ़कर ₹21.59 करोड़ हो गया।

Sakar Healthcare Q2 Results: फार्मा कंपनी Sakar Healthcare Ltd ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 149% बढ़कर ₹11.30 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹4.54 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी 51.9% बढ़कर ₹87.41 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले यह ₹57.56 करोड़ था।

EBITDA में 114% की बढ़ोतरी

कंपनी का EBITDA दूसरी तिमाही में 114% बढ़कर ₹24.34 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹11.35 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी 20% से बढ़कर 28% पहुंच गया। वहीं, नेट प्रॉफिट मार्जिन 8% से बढ़कर 13% हो गया।

कंपनी के मुताबिक, ऑन्कोलॉजी दवाओं की नई मंजूरियों और अलग-अलग बाजारों में मजबूत मांग से ग्रोथ को सपोर्ट मिला। बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और लागत पर नियंत्रण का भी फायदा हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें