Get App

Multibagger Stocks: एक साल में 125% से ज्यादा का रिटर्न, अब सब्सिडियरी में इंवेस्ट किए 74 करोड़ रुपये

शेयर का 52 वीक हाई एनएसई पर 30.63 रुपये है और इसका 52 वीक लो प्राइज 11.95 रुपये है फिलहाल स्टॉक ने 14 मई को 27.50 रुपये के भाव पर क्लोजिंग दी वहीं अब कंपनी की ओर से एक अहम इंवेस्टमेंट किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2024 पर 6:32 PM
Multibagger Stocks: एक साल में 125% से ज्यादा का रिटर्न, अब सब्सिडियरी में इंवेस्ट किए 74 करोड़ रुपये
करूर वैश्य बैंक के स्टॉक प्राइज में एक साल से तेजी बनी हुई है।

शेयर बाजार में कई मल्टीबैगर स्टॉक मौजूद हैं, जिन्होंने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इसमें से एक Sakuma Exports भी शामिल है। कंपनी की ओर से अपने निवेशकों को पिछले 1 साल में डबल रिटर्न दिया हया है। पिछले एक साल में शेयर ने निवेशकों को 125% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। शेयर का 52 वीक हाई एनएसई पर 30.63 रुपये है और इसका 52 वीक लो प्राइज 11.95 रुपये है। फिलहाल स्टॉक ने 14 मई को 27.50 रुपये के भाव पर क्लोजिंग दी। वहीं अब कंपनी की ओर से एक अहम इंवेस्टमेंट किया गया है।

इंवेस्टमेंट

लीडिंग एग्रीकल्चरल कमोडिटी कंपनी सकुमा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने यूरोपियन और पश्चिमी बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी ब्रिटिश सब्सिडियरी कंपनी सकुमा इंपेक्स लिमिटेड यूके में £7.1 मिलियन (करीब 74.40 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। यह निवेश इस बात का संकेत है कि सकुमा तेजी से बढ़ते यूरोपीय और पश्चिमी बाजारों के अवसरों को भुनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी की मजबूत स्थिति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें