सकुमा एक्सपोर्ट्स ने बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ ही कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से फंड जुटाने और अपनी सब्सिडियरी कंपनियों में पर्याप्त निवेश करने का भी फैसला किया है। कंपनी के शेयरों में आज 2 जुलाई को 0.62 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 35.12 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 1,101.17 करोड़ रुपये हो गया है।
