Get App

70 हजार की सरकारी नौकरी छोड़ने के लिए दिए 2 लाख रुपये, आखिर ऐसा क्या हुआ कि मधुरिमा ने उठाया ये कदम?

सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने के लिए दो साल मेहनत की, 70 हजार रुपये महीने की बैंक जॉब भी मिली, लेकिन आखिरकार मधुरिमा ने इस्तीफा दे दिया। नौकरी छोड़ने के लिए उन्हें 2 लाख रुपये की बॉन्ड पेनल्टी भी भरनी पड़ी। अब वह कम सैलरी पर घर से काम कर रही हैं। आखिर क्यों?

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 1:49 PM
70 हजार की सरकारी नौकरी छोड़ने के लिए दिए 2 लाख रुपये, आखिर ऐसा क्या हुआ कि मधुरिमा ने उठाया ये कदम?
मधुरिमा की शादी दिसंबर 2022 में हुई थी, जब वह ट्रेनिंग के दौर से गुजर रही थीं। {representative image)

भारत में सरकारी नौकरी को लंबे समय से सुरक्षित करियर और अच्छी जिंदगी की गारंटी के तौर पर देखा जाता है। कई परिवारों में बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सालों पहले शुरू कर देते हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल की मधुरिमा के लिए सरकारी बैंक की नौकरी पाने का सपना पूरा होने के बाद कहानी कुछ अलग हो गई। अच्छी सैलरी के बावजूद काम का दबाव इतना बढ़ गया कि आखिरकार उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया।

दो साल की मेहनत के बाद मिली बैंक की नौकरी

मधुरिमा ने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब दो साल तक IBPS परीक्षा की तैयारी की। मेहनत रंग लाई और अक्टूबर 2022 में उन्हें सरकारी बैंक में नौकरी मिल गई। उनकी पोस्टिंग ग्रामीण कर्नाटक की एक शाखा में हुई, जहां उन्हें करीब नौ महीने की ट्रेनिंग भी पूरी करनी थी। शुरुआत में सबकुछ अच्छा लग रहा था। उनकी इन-हैंड सैलरी करीब 70 हजार रुपये थी और हाउस रेंट अलाउंस भी मिलता था। लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें महसूस हुआ कि अच्छी सैलरी के साथ काम का दबाव भी काफी ज्यादा है।

सुबह 8:30 से रात 10:30 बजे तक काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें