Get App

Sambhv Steel Tubes के स्टॉक्स में 9 सत्रों में 44% उछाल, सेबी के सर्विलांस फ्रेमवर्क का हिस्सा बना स्टॉक

संभव के स्टॉक में 2 जुलाई यानी लिस्टिंग के दिन 19 फीसदी तेजी आई। 3 जुलाई को स्टॉक में और 4 फीसदी की तेजी आई। 8 जुलाई को और 12 फीसदी तेजी इस स्टॉक में देखने को मिली। 9 जुलाई को 8 फीसदी और 10 जुलाई को 5.1 फीसदी का उछाल देखने को मिला

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 15, 2025 पर 11:54 AM
Sambhv Steel Tubes के स्टॉक्स में 9 सत्रों में 44% उछाल, सेबी के सर्विलांस फ्रेमवर्क का हिस्सा बना स्टॉक
संभव स्टील इलेक्ट्रिक रेसिस्टेंस वेल्डेड (ERW) स्टील पाइप्स और स्ट्रक्चरल ट्यूब्स बनाती है।

संभव स्टील ट्यूब्स के शेयर लिस्टिंग के महज 9 कारोबारी दिन के अंदर सेबी के सर्विलांस सिस्टम के हिस्सा बन गए। यह शेयर 2 जुलाई को एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ था। इन्हें शॉर्ट-टर्म एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (एएसएम) फ्रेमवर्क के स्टेज 1 में रखा गया है। एएसएम का मकसद इनवेस्टर्स के हितों की सुरक्षा है। जब किसी स्टॉक की कीमतों में बहुत ज्यादा मूवमेंट होता है तो उसे एएसएम में डाल दिया जाता है। इसके लिए कुछ शर्तें तय हैं।

2 जुलाई को लिस्ट हुए थे स्टॉक्स

Sambhv Steel Tubes का शेयर 2 जुलाई के एक्सचेंजों में लिस्ट हुआ था। संभव स्टील इलेक्ट्रिक रेसिस्टेंस वेल्डेड (ERW) स्टील पाइप्स और स्ट्रक्चरल ट्यूब्स बनाती है। लिस्टिंग के बाद के 9 कारोबारी सत्रों में से 5 में इस स्टॉक की कीमत में 5 फीसदी या इससे ज्यादा उतारचढ़ाव देखने को मिला। इस वजह से इन्हें एएसएम स्टेज 1 में डाल दिया गया। अब इस स्टॉक पर स्टॉक एक्सचेंजों और SEBI की करीब नजरें रहेंगी। खासकर कीमतों में उतारचढ़ाव की ट्रैकिंग होगी।

संभव के शेयरों में लिस्टिंग के बाद लगातार उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें