Get App

मोटी कमाई चाहते हैं तो इंडस्ट्रियल्स स्टॉक की अनदेखी नहीं करें, जानिए Samco MF के उमेश मेहता ने क्यों दी यह सलाह

उमेशकुमार मेहता का मानना है कि सरकार का फोकस 'मेक इन इंडिया' पर बना रहेगा। इसे बढ़ावा देने के लिए PLI जैसी स्कीम का दायरा बढ़ाया जा सकता है। इसका फायदा इंडस्ट्रियल स्टॉक्स को मिलेगा। इसलिए निवेशकों को इस सेक्टर की अनदेखी नहीं करनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2024 पर 5:08 PM
मोटी कमाई चाहते हैं तो इंडस्ट्रियल्स स्टॉक की अनदेखी नहीं करें, जानिए Samco MF के उमेश मेहता ने क्यों दी यह सलाह
उमेशकुमार मेहता ने कहा कि अभी के माहौल में निवेशकों को बॉटम-अप एप्रोच अपनाना चाहिए।

स्टॉक मार्केट के आल-टाइम हाई पर होने से निवेशकों में एक तरफ खुशी है तो दूसरी तरफ थोड़ी घबराहट है। घबराहट की वजह यह है कि मार्केट में लगातर तेजी के बाद उन्हें गिरावट का डर सता रहा है। दूसरा, उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि फिलहाल कहां निवेश करने से आगे अच्छी कमाई हो सकती है। मनीकंट्रोल ने इन सवालों के जवाब जानने के लिए Samco Mutual Fund के सीआईओ उमेश कुमार मेहता से बातचीत की। उन्होंने स्टॉक मार्केट और इनवेस्टमेंट को लेकर कई अहम बाते बताईं।

मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस जारी रहेगा

कैपिटल मार्केट में 24 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले मेहता ने कहा कि निवेशकों को इंडिस्ट्रियल स्टॉक्स की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। इसकी वजह यह है कि सरकार का फोकस 'मेक इन इंडिया' पर बने रहने की उम्मीद है। सरकार इसके लिए PLI जैसी स्कीम का दायरा बढ़ा सकती है। लोकसभा चुनावों के नतीजें अनुमान के मुताबिक रहते हैं तो सरकार की पॉलिसी में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए निवेशकों को इंडस्ट्रियल स्टॉक्स के अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

निवेश में बॉटम-अप एप्रोच जरूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें