Samir Arora: समीर अरोड़ा का इन 5 शेयरों पर बड़ा दांव! 2 से लिया एग्जिट, हेलिओस फ्लेक्सीकैप फंड में भारी फेरबदल
Samir Arora Helios Flexicap Fund Portfolio: ₹8,055 करोड़ के विशाल एसेट बेस वाले हेलिओस फ्लेक्सीकैप फंड ने पेप्सीको की बॉटलर कंपनी Varun Beverages समेत दो बड़े शेयरों से एग्जिट ले लिया है, वहीं BHEL और IndiGo जैसी 5 दमदार कंपनियों में नए सिरे से एंट्री मारी है
इस फंड में सबसे बड़ी नई खरीदारी BHEL के शेयरों में देखने को मिली
Helios Flexicap Fund Portfolio Changes July: दिग्गज फंड मैनेजर समीर अरोड़ा के हेलिओस फ्लेक्सीकैप फंड ने जुलाई महीने के पोर्टफोलियो में बड़ा री-शफल किया है। लगभग ₹8,055 करोड़ के विशाल एसेट बेस वाले इस फंड ने जहां एक तरफ पेप्सीको की बॉटलर कंपनी Varun Beverages समेत दो बड़े शेयरों से एग्जिट ले लिया है, वहीं BHEL और IndiGo जैसी 5 दमदार कंपनियों में नए सिरे से एंट्री मारी है।
जुलाई के अंत तक इस फंड के पोर्टफोलियो में कुल 71 शेयर शामिल थे, जिसमें इक्विटी हिस्सेदारी 98.5% रही। आइए जानते हैं समीर अरोड़ा ने बाजार के इस दौर में किन शेयरों पर दांव लगाया है और कहां से अपनी पूरी पूंजी समेट ली है।
पोर्टफोलियो में शामिल हुए ये 5 नए शेयर
BHEL: फंड में सबसे बड़ी नई खरीदारी भेल (BHEL) के शेयरों में देखने को मिली। फंड ने इसके 17.8 लाख शेयर खरीदे हैं, जो कुल पोर्टफोलियो का 0.90% हिस्सा है। कंपनी ने पहली तिमाही (Q1) में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और ₹377 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है।
InterGlobe Aviation (IndiGo): देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी में हेलिओस ने 1.4 लाख शेयर जोड़े हैं, जो पोर्टफोलियो का 0.93% हिस्सा है।
SBI Funds Management: हाल ही में लिस्ट हुई एसबीआई म्यूचुअल फंड की इस एसेट मैनेजमेंट कंपनी के 9.7 लाख शेयर (0.7% हिस्सा) पोर्टफोलियो में शामिल किए गए हैं। यह शेयर 21 जुलाई 2026 को प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था।
Page Industries: इनरवियर बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी के 15,000 शेयर (0.7% हिस्सा) खरीदे गए हैं।
Poonawalla Fincorp: एनबीएफसी सेगमेंट से पूनावाला फिनकॉर्प के 5.8 लाख शेयर (0.3% हिस्सा) खरीदे गए हैं।
Varun Beverages समेत इन 2 शेयरों से पूरा एक्जिट
समीर अरोड़ा के फंड ने दो प्रमुख कंपनियों के शेयरों को अपने पोर्टफोलियो से पूरी तरह से बेचकर बाहर कर दिया है:
Varun Beverages: फंड ने पेप्सीको की बॉटलर कंपनी वरुण बेवरेजेस के सभी 17.5 लाख शेयर बेच दिए हैं। जून महीने तक इस शेयर की पोर्टफोलियो में 1.2% हिस्सेदारी थी।
India Shelter Finance: इसके अलावा अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी इंडिया शेल्टर फाइनेंस के सभी 93,000 शेयर बेचकर पूरी तरह एक्जिट कर लिया गया है।
इटरनल और स्विगी जैसे इन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी
पहले से मौजूद होल्डिंग्स में हेलिओस फ्लेक्सीकैप फंड ने Eternal के शेयरों में सबसे बड़ी खरीदारी की और इसके 41 लाख नए शेयर खरीदे। अब इस कंपनी में फंड की होल्डिंग ₹8,055 करोड़ के कुल पोर्टफोलियो का 4.4% (सबसे बड़ी होल्डिंग) हो गई है।इसके अलावा फंड ने इन शेयरों में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है:
Delhivery: 6 लाख शेयर एड किए।
V2 रिटेल: 7.7 लाख शेयर जोड़े।
Swiggy: 3.6 लाख शेयर जोड़े।
One 97 Communications (पेटीएम): 2 लाख शेयर जोड़े, अब पोर्टफोलियो का 3.1% हिस्सा।
Bajaj Finance: 2.5 लाख शेयर जोड़े।
साथ ही फंड ने BSE के 1.7 लाख शेयर और MCX के 2.3 लाख शेयर बेचकर अपनी हिस्सेदारी कम की है।
समीर अरोड़ा के फंड का पैसा कहां लगा है?
जुलाई के अंत तक हेलिओस फ्लेक्सीकैप फंड का सबसे ज्यादा आवंटन बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में रहा:
बैंकिंग: 10.9%
फाइनेंस: 9.7%
कैपिटल मार्केट्स: 9.3%
रिटेलिंग: 7.3%
ट्रांसपोर्ट सर्विसेज: 4.9%
टॉप 5 होल्डिंग्स: फंड के टॉप-5 शेयर्स में Eternal (4.41%), ICICI Bank (4.18%), Adani Ports & SEZ (3.67%), HDFC Bank (3.53%) और Paytm (3.08%) शामिल हैं। मार्केट कैप के लिहाज से फंड का 61% पैसा लार्जकैप, 19.5% मिडकैप और 19.4% स्मॉलकैप कंपनियों में लगा हुआ है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।