Sammaan Capital Share price : इंडियाबुल्स में गड़बड़ी के मामले में एक्शन, सम्मान कैपिटल में तेज गिरावट

Sammaan Capital Share price :सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि PMLA कोर्ट इंडिया बुल्स के मामले में दो हफ्ते में फैसला ले। 1574 करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन के छठे आरोप की जांच का काम जल्द पूरा किया जाए। CBI और EOW दोनों एजेंसियां नई स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करें। ED के लगाए गए सभी 6 आरोपों की जांच CBI करेगी। कोर्ट दिल्ली पुलिस EOW की फाइनल रिपोर्ट से प्रभावित नहीं होगा

अपडेटेड Aug 18, 2026 पर 5:02 PM
Sammaan Capital Share Price:सम्मान कैपिटल के बयान में कहा गया है कि 7 साल पुरानी कानूनी लड़ाई आज खत्म हो गई है। कंपनी पर कोई आरोप नहीं है। ED ने साफ किया है कि पूरे मामले में सम्मान कैपिटल खुद पीड़ित है

Sammaan Capital Share price :सम्मान कैपिटल के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिया है। दरअसल CJI सूर्य कांत की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने पुराने इंडियाबुल्स के प्रोमोटर्स के खिलाफ लगे आरोपों के मामले में CBI और EOI को नई स्टटेस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है। पूरे मामले में सम्मान कैपिटल ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला उसके लिए लिए बड़ी राहत है। इस खबर के बीच आज इस शेयर में तेज गिरावट आई है। एनएसई पर आज यह शेयर 3.10 रुपए यानी 2.02 फीसदी की गिरावट के साथ 150.23 रुपए पर बंद है। आज का इसका दिन का लो 145 रुपए है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि PMLA कोर्ट इंडिया बुल्स के मामले में दो हफ्ते में फैसला ले। 1574 करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन के छठे आरोप की जांच का काम जल्द पूरा किया जाए। CBI और EOW दोनों एजेंसियां नई स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करें। ED के लगाए गए सभी 6 आरोपों की जांच CBI करेगी। कोर्ट दिल्ली पुलिस EOW की फाइनल रिपोर्ट से प्रभावित नहीं होगा। EOW ने जिन 5 मामलों में क्लीन चिट दी। उनकी भी CBI जांच होगी।


सम्मान कैपिटल का बयान

इस बीच आए सम्मान कैपिटल के बयान में कहा गया है। 7 साल पुरानी कानूनी लड़ाई आज खत्म हो गई है। कंपनी पर कोई आरोप नहीं है। ED ने साफ किया है कि पूरे मामले में सम्मान कैपिटल खुद पीड़ित है। CBI जिस मामले की जांच करेगी,उसमें कंपनी आरोपी नहीं है। SC ने CBI को केवल पूर्व प्रमोटर के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

बता दें कि इस पूरे कानूनी मामले की जड़ सिटिजन व्हिसलब्लोअर फोरम नाम के संगठन की एक याचिका है। इस संगठन ने ही सबसे पहले अदालत का दरवाजा खटखटाया था। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इंडियाबुल्स से जुड़ी कंपनियों ने कई स्तरों पर वित्तीय गड़बड़ियां की हैं। इनमें संदिग्ध तरीके से बांटे गए लोन और कंपनी के फंड का गलत इस्तेमाल शामिल है। इसके अलावा,बाजार में शेयर की कीमतों में जानबूझकर हेरफेर करने की बात भी कही गई है।

इस याचिका में लोन की एवरग्रीनिंग के भी गंभीर आरोप लगाए गए है। इसका मतलब ये होता है कि कंपनी अपने पुराने और डूबते हुए कर्ज को चुकाने के लिए ही नए कर्ज ले रही थी। यह एक ऐसा खतरनाक चक्रव्यूह है जो किसी भी संस्था को खोखला कर सकता है।

शेयर की चाल पर एक नजर

इस शेयर में 1 हफ्ते में 8.06 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, 1 महीने में यह 8.18 फीसदी टूटा है। 3 महीने में इसमें 7.58 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक यह शेयर 3.15 फीसदी बढ़ा है। वहीं, 1 साल में इसमें 26.77 फीसदी की तेजी आई है। जबकि, 3 साल में इसने 4.01 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है।

 

Market Outlook : भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ हुए बंद, जानिए 19 अगस्त को कैसी रह सकती है इनकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।