Get App

11वीं बार बोनस बांट रही Samvardhana Motherson, एक्स-डेट पर शेयर धड़ाम

Samvardhana Motherson Shares: ऑटो कंपोनेंट्स सप्लाई करने वाली समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर आज बोनस इश्यू के एक्स-डेट के दिन धड़ाम से गिर गए। बोनस इश्यू बांटने के मामले में कंपनी का बहुत तगड़ा रिकॉर्ड रहा है। निफ्टी से बाहर की कंपनियों में सबसे अधिक समवर्धन मदरसन ने ही अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस में शेयर बांटे हैं। जानिए कब-कब और इस बार किस रेश्यो में कंपनी ने शेयर बांटा है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 3:59 PM
11वीं बार बोनस बांट रही Samvardhana Motherson, एक्स-डेट पर शेयर धड़ाम
मई महीने में समवर्धन मदरसन ने मार्च तिमाही के कारोबारी नतीजे के साथ-साथ 1:2 के रेश्यो में बोनस इश्यू जारी करने का ऐलान किया था।

Samvardhana Motherson Shares: पिछले वित्त वर्ष 2025 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही नतीजे के साथ-साथ समवर्धन मदरसन ने बोनस इश्यू का ऐलान किया था। इस बोनस इश्यू की आज एक्स-डेट है यानी आज जो निवेशक आज शेयरों की खरीदारी करेंगे, उन्हें बोनस में शेयर नहीं मिलेगा। इसके चलते आज शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव दिखा और शेयर करीब डेढ़ फीसदी टूट गए। आज बीएसई पर यह 1.61% की गिरावट के साथ ₹100.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.71% फिसलकर ₹100.85 तक आ गया था। कंपनी ने अभी तक चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 के कारोबारी नतीजे नहीं जारी किए हैं।

Samvardhana Motherson का बोनस बांटने का शानदार रिकॉर्ड

मई महीने में समवर्धन मदरसन ने मार्च तिमाही के कारोबारी नतीजे के साथ-साथ 1:2 के रेश्यो में बोनस इश्यू जारी करने का ऐलान किया था। इसका मतलब हुआ कि अगर किसी शेयरहोल्डर के पोर्टफोलियो में कंपनी के 100 शेयर हैं तो उन्हें बोनस में 50 शेयर मिलेंगे यानी कि उनके पोर्टफोलियो में कंपनी के 150 शेयर मिलेंगे। हालांकि पोर्टफोलियो में इसकी वैल्यू पर असर नहीं होगा क्योंकि शेयरों का भाव बोनस इश्यू रेश्यो के हिसाब से एडजस्ट हो गया। इससे पहले कंपनी ने 1997, 2000, 2005, 2007, 2012, 2013, 2015, 2017, 2018 और 2022 में भी बोनस इश्यू का ऐलान किया था और हर बार रेश्यो यही थी। निफ्टी के बाहर की कंपनियों में सबसे अधिक बोनस इश्यू इसी कंपनी ने जारी किए हैं।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें