Stock To Invest: अक्टूबर वायदा सीरीज की दमदार शुरुआत हुई। निफ्टी ने 26250 के पार निकलकर छठे दिन नया शिखर बनाया । हालांकि बैंक निफ्टी में हल्की नरमी देखने को मिल रही है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में रौनक देखने को मिल रही है। इस बीच आईटी इंडेक्स 2 फीसदी और मेटल इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। वहीं रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी टूटा। Hindalco Industries, Grasim Industries, Titan Company, Infosys और Tata Steel निफ्टी का टॉप गेनर रहा। जबकि Power Grid Corp, L&T, Bharti Airtel, ONGC और Tata Consumer निफ्टी का टॉप लूजर रहा। इस बीच बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहा हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने SAMVARDHANA MOTHERSON और VODAFONE IDEA के स्टॉक्स पर दांव लगाया है।
अनुज सिंघल का कहना है कि SAMVARDHANA MOTHERSON का शेयर इकलौता ऐसा शेयर है जिसकी पांचों उंगलियां घी में है। ऑटो सेक्टर में तेजी, ग्लोबल प्लेयर्स चल रहे हैं और कुछ हफ्ते पहले ही खबर आई थी कि PLI प्ले में भी कंपनी को फायदा मिलेगा। चार्ट स्ट्रक्चर के लिहाज से देखें तो शेयर में जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। लगातार तीसरे हफ्ते तेजी देखने को मिली है। स्टॉक ने करीब 7 साल का राइजिंग चैनल पार किया है। कल 4 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिले।
बता दें कि कंपनी ने हाल ही में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को शेयर जारी कर 6,438 करोड़ रुपये जुटाए हैं। QIP में 95 प्रतिशत से अधिक एलोकेशंस म्यूचुअल फंड्स, बीमा और पेंशन फंड्स, विदेशी संस्थागत निवेशकों जैसे निवेशकों को किए गए।
अनुज ने कहा कि VODAFONE IDEA का शेयर मेक एंड ब्रेक लेवल पर पहुंच गया है। अनुज ने इस स्टॉक में खरीदारी की राय नहीं दी है। उनका कहना है कि शेयर में लगातार दबाव बना हुआ है। डेली चार्ट पर डेथ क्रॉस ओवर बन रहा है। 200 DMA को 50 DMA ऊपर से काट रहा है।
अनुज ने आगे कहा कि वीकली चार्ट पर शेयर 200 WMA के नीचे फिसला है। अक्टूबर में शॉर्ट रोलओवर हुए हैं। अक्टूबर में 78% रोलओवर देखने को मिला रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।