Get App

संजीव भसीन ने कहा रियल इस्टेट सेक्टर का ये शेयर 2 साल हो जायेगा करीब दोगुना

संजीव भसीन ने कहा अगले हफ्ते के बुधवार को निफ्टी 16000 का आंकड़ा छू सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2021 पर 12:05 PM
संजीव भसीन ने कहा रियल इस्टेट सेक्टर का ये शेयर 2 साल हो जायेगा करीब दोगुना

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।

जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-

संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते कहा कि बाजार में खरीदारी का रवैया अपनाए अगले बुधवार तक निफ्टी 16000 का आंकड़ा छू सकता है इसलिए बढ़िया स्टॉक पिकिंग कर लेनी चाहिए। इसके अलावा 2021 साल में रियल इस्टेट सेक्टर स्टार परफॉर्मर बनेगा। गोदरेज प्रॉपर्टी 2 साल में 2500 का भाव हो जायेगा यानी आज के भाव से करीब दोगुना हो जायेगा। एनबीसीसी में जोरदार उछाल नजर आयेगा।

भसीन ने आगे कहा कि सोना 50 हजार हो जायेगा और सेंसेक्स 53 हजार के पार हो जायेगा जबकि अगले 3 साल रियल इस्टेट सेक्टर में जोरदार बूम नजर आने वाला है। उन्होंने अपनी पिछली पिक्स हीरो मोटो, गोदरेज कंज्मयूमर और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर बात करते हुए कहा कि उनके सुझाये ये तीनों स्टॉक्स ने अच्छा परफॉर्म किया और उनके कहने पर खरीदने वालों ने अच्छा मुनाफा कमाया।

Buy Bata India

संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में Bata India में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि फुटवियर और इससे जुड़े हुए कंज्यूमेबल प्रोडक्ट में अच्छी खरीदारी नजर आयेगी लिहाजा इस स्टॉक में तेजी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 1595 से 1605 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1675 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1570 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें