Sanstar Listing: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में सनस्टार लिमिटेड की लिस्टिंग पॉजिटिव, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुमानों से कम प्रीमियम पर हुई। एक्सपर्ट्स ने ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टिंग का अनुमान जताया था। इसकी लिस्टिंग 14.7 पर्सेंट प्रीमियम के साथ 109 रुपये पर हुई। सनस्टार का शेयर 26 जुलाई को 21.13 पर्सेंट की बढ़त के साथ 115.07 रुपये पर बंद हुआ।
