Get App

IIP Growth: अगस्त में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 8% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग ने दिया बड़ा सहारा

IIP Growth: अगस्त में भारत का औद्योगिक उत्पादन 8% बढ़ा। मैन्युफैक्चरिंग 9% बढ़ी, जबकि बिजली उत्पादन में 12.3% की तेजी रही। 23 में से 18 इंडस्ट्री ग्रुप में ग्रोथ दर्ज हुई। कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने भी जोर दिखाया। समझिए पूरी तस्वीर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 4:53 PM
IIP Growth: अगस्त में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 8% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग ने दिया बड़ा सहारा
IIP में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी तीन-चौथाई से ज्यादा है।

IIP Growth: भारत की औद्योगिक गतिविधियों में अगस्त में अच्छी तेजी दिखी। इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स यानी IIP में सालाना आधार पर 8% की बढ़ोतरी हुई। जुलाई में IIP की ग्रोथ 6.7% थी।

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली उत्पादन में तेज बढ़ोतरी से IIP को सबसे ज्यादा सहारा मिला। वहीं माइनिंग सेक्टर की हालत कमजोर रही।

मैन्युफैक्चरिंग की ग्रोथ 9% रही

IIP में मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी तीन-चौथाई से ज्यादा है। अगस्त में इस सेक्टर का उत्पादन 9% बढ़ा। एक साल पहले अगस्त में इसकी ग्रोथ सिर्फ 3.6% थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें