इस म्यूजिक कंपनी का शेयर इस साल 80% भागा, अच्छे नतीजों से आज शेयर 12% उछला

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी Saregama India ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में EBITDA के मोर्चे पर भी मजबूत प्रदर्शन किया है। ऑपरेशंस से कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर 36.5 फीसदी बढ़कर 314 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Nov 04, 2026 पर 1:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस साल सारेगामा इंडिया का शेयर 78 फीसदी चढ़ा है।

सारेगामा इंडिया के शेयरों को 4 नवंबर को पंख लग गए। इसकी वजह सितंबर तिमाही में कंपनी का शानदार प्रदर्शन है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 47.7 फीसदी बढ़कर 65 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान रेवेन्यू 36.5 फीसदी उछला। नतीजे आते ही शेयर करीब 13 फीसदी तक उछल गया।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू 36 फीसदी बढ़ा

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी Saregama India ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में EBITDA के मोर्चे पर भी मजबूत प्रदर्शन किया है। ऑपरेशंस से कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर 36.5 फीसदी बढ़कर 314 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 230 करोड़ रुपये था।


नेट प्रॉफिट 47 फीसदी उछला 

दूसरी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट की ग्रोथ भी शानदार रही। इस दौरान नेट प्रॉफिट 47.7 फीसदी बढ़कर 65 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 44 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 46.8 फीसदी बढ़कर 101.3 करोड़ रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 69 करोड़ रुपये था।

एबिड्टा मार्जिन में भी इजाफा

सितंबर तिमाही में कंपनी के EBITDA मार्जिन में भी इजाफा देखने को मिला। यह बढ़कर 32.3 फीसदी हो गया, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में 30 फीसदी था। कंपनी के बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Saregama FZE, दुबई को बंद करने, उसका लिक्विडेशन करने और उसका रजिस्ट्रेशन समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह प्रक्रिया Jebel Ali Free Zone Authority (JAFZA) और UAE के अन्य संबंधित अधिकारियों के नियमों के अनुसार पूरी होगी।

सब्सिडियरी बंद करने का फैसला 

इस प्रक्रिया के दौरान फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA), ओवरसीज इन्वेस्टमेंट फ्रेमवर्क और अन्य नियामकीय एवं टैक्स संबंधी औपचारिकताओं का भी पालन करना होगा। इसके अलावा, बोर्ड ने अपनी एक अन्य पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Kolkata Metro Networks Limited (KMNL) के स्वैच्छिक लिक्विडेशन की प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। यह प्रक्रिया Insolvency and Bankruptcy Code, 2016 की धारा 59 के तहत शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: देश की पहली सूचीबद्ध AI कंपनी का सितंबर तिमाही में प्रॉफिट हुआ डबल, शेयर 13% भागा

इस साल करीब 80 फीसदी चढ़ा है शेयर 

सारेगामा इंडिया का शेयर 4 नवंबर यानी बुधवार को 1:30 बजे 11 फीसदी चढ़कर 622.55 रुपये पर चल रहा था। इस साल इस शेयर में जबर्दस्त तेजी दिखी है। यह इस दौरान 78 फीसदी चढ़ा है। बीते एक साल में यह शेयर 37 फीसदी चढ़ा है। बुधवार को भी शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। दोपहर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में चल रहे थे।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।