Get App

डीलिंग रूम्स में इन दो स्टॉक्स में हुई जमकर बिकवाली, जानें और कितना गिरेंगे ये शेयर

SBI पर आज डीलिंग रूम्स में शॉर्ट पोजीशन बनी। डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि यतिन मोता ने कहा कि इस दिग्गज सरकारी बैंक के स्टॉक में बिकवाली होती हुई नजर आई। डीलर्स के मुताबिक आज PSU बैंकों में FII ने बिकवाली की है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर गिर सकता है। इसका भाव 10-15 रुपये घट सकता है

Yatin Motaअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 8:26 PM
डीलिंग रूम्स में इन दो स्टॉक्स में हुई जमकर बिकवाली, जानें और कितना गिरेंगे ये शेयर
Petronet के स्टॉक में डीलर्स ने शॉर्ट करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स का कहना है कि ये शेयर 200-205 रुपये के स्तर तक गिर सकता है

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। आज बैंकिंग शेयरों, फार्मा स्टॉक्स और एनर्जी शेयरों में बिकवाली नजर आई। आज के दिन मेटल, PSE, रियल्टी, FMCG शेयरों में दबाव दखने को मिला। वहीं बाजार में आज ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स पर फोकस रहा। दोनों शेयर अलग-अलग सेक्टर से रहे। इन दोनों स्टॉक्स में आज डीलर्स ने बिकवाली करवाई। सीएनबीसी-आवाज़ पर एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check में ये जानकारी दी गई। यतिन मोता ने सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल की। इससे ये पता चला कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दी है

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

SBI

यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज इस दिग्गज सरकारी बैंक के स्टॉक में बिकवाली होती हुई नजर आई। आज सरकारी बैंकों में सबसे बड़े बैंक एसबीआई पर डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को बिकवाली करने की सलाह दी। डीलर्स का कहना है कि आज PSU बैंकों में FII ने बिकवाली की है। डीलर्स के मुताबिक शेयर 10-15 रुपये घट सकता है। आज शेयर में लॉन्ग सौदे काटे गये। इसमें आज 15 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट घटा हुआ दिखाई दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें