Get App

SBI Cards Share: गिरते बाजार में 5% तक भागा शेयर, दो ब्रोकरेज फर्मों ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

दोनों ब्रोकरेज फर्मों ने एसेट क्वालिटी में सुधार और ब्याज दरों में कटौती की संभावना का हवाला देते हुए SBI Cards के लिए अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं। नोमुरा ने एसबीआई कार्ड्स को 825 रुपये प्रति शेयर के रिवाइज्ड टारगेट प्राइस के साथ 'Buy' रेटिंग दी है, जिसका मतलब है कि शेयर में करीब 14 फीसदी की बढ़त की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 3:11 PM
SBI Cards Share: गिरते बाजार में 5% तक भागा शेयर, दो ब्रोकरेज फर्मों ने बढ़ाया टारगेट प्राइस
SBI Cards Share: एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड के शेयर आज गिरते बाजार में भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

SBI Cards share price: एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड के शेयर आज गिरते बाजार में भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों में आज 6 जनवरी को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर एक फीसदी की बढ़त के साथ 730.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, दो प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों नोमुरा और नुवामा ने इस शेयर को अपग्रेड किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 69543 करोड़ रुपये हो गया है।

Nomura ने क्या कहा?

दोनों ब्रोकरेज फर्मों ने एसेट क्वालिटी में सुधार और ब्याज दरों में कटौती की संभावना का हवाला देते हुए स्टॉक के लिए अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं। नोमुरा ने एसबीआई कार्ड्स को 825 रुपये प्रति शेयर के रिवाइज्ड टारगेट प्राइस के साथ 'Buy' रेटिंग दी है, जिसका मतलब है कि शेयर में करीब 14 फीसदी की बढ़त की संभावना है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि निकट भविष्य में एसेट क्वालिटी को लेकर चिंताएं कम होने की संभावना है।

मेट्रो सिटी से आने वाले क्रेडिट कार्ड कर्ज की हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि नॉन-मेट्रो क्षेत्रों में क्रेडिट कार्ड यूजर्स को दी जाने वाली क्रेडिट लिमिट और उनकी कर्ज लेने की क्षमता घट रही है। इस बीच, SBI Cards ने भारत के टॉप आठ मेट्रो सिटी से नए ग्राहकों के जुड़ने में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें