भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट के IPO का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मार्केट रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है। SEBI की वेबसाइट के अनुसार, यह मंजूरी 12 जून, 2026 को दी गई। इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, SBI फंड्स मैनेजमेंट जुलाई के पहले हफ्ते में अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल कर सकती है और प्राइस बैंड की घोषणा कर सकती है।
