JM Financial के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, SBI Life का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 52300, 52400 और 52500 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52300, 52400 और 52500 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 1:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI Life पर JM Financial की सोनी पटनायक ने 1600 के स्ट्राइक वाली पुट में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। कल की तेजी के बाद बाजार में कमजोरी नजर आ रही है। एफएंडओ की बात करें तो अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, बजाज ऑटो, कैन फिन होम्स, अल्ट्राटेक सीमेंट्स, यूपीएल, एमएंडएम, ल्यूपिन और इप्का लैब्स के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि वोडाफोन, बिड़ला सॉफ्ट, बाटा, पिरामल एंटरप्राइजेज, कोलगेट, मैरिको, जुबिलेंट फूड, अपोलो टायर्स और सिटी यूनियन बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए JM Financial की सोनी पटनायक ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52300, 52400 और 52500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52100, 52000 और 51,900 के स्तर पर एक्टिव नजर आये


सिर्फ 1 दिन में 2% से ज्यादा रिटर्न कमाया, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 7 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

JM Financial की सोनी पटनायक के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Havells Future : खरीदें - 1720 रुपये, टारगेट - 1800 रुपये, स्टॉपलॉस - 1690 रुपये

Asian Paints Future : खरीदें - 2504 रुपये, टारगेट - 2570/2600 रुपये, स्टॉपलॉस - 2490 रुपये

BPCL Future : खरीदें - 296 रुपये, टारगेट - 320/326 रुपये, स्टॉपलॉस - 290 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः SBI Life

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि उन्होंने SBI Life पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि SBI Life की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। सोनी पटनायक ने कहा कि इसमें 16.45 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 25 से 32 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।