SBI Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 6% बढ़ा, ₹17.35 के डिविडेंड का ऐलान; फिर भी शेयर 6% टूटा

SBI Q4 Results: बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसकी कुल इनकम सालाना आधार पर 2.4 प्रतिशत गिर गई। बैंक के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई है। नतीजों के दिन बैंक का शेयर क्रैश कर गया

अपडेटेड May 08, 2026 पर 4:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मार्च 2026 तिमाही में SBI की एसेट क्वालिटी में और सुधार आया है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत बढ़कर 19683.75 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 18642.59 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 4.1 प्रतिशत बढ़कर 44380 करोड़ रुपये रही। मार्च 2025 तिमाही में यह 41445 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसकी कुल स्टैंडअलोन इनकम सालाना आधार पर 2.4 प्रतिशत गिरकर 1,40,411.77 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह 143876.06 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन इनकम 5,51,647.45 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 80032.01 करोड़ रुपये रहा।

एसेट क्वालिटी कितनी सुधरी


मार्च 2026 तिमाही में SBI की एसेट क्वालिटी में और सुधार आया है। ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो गिरकर 1.49 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले यह 1.82 प्रतिशत था। एक तिमाही पहले यह 1.57 प्रतिशत रहा था। नेट NPA रेशियो 0.39 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो एक तिमाही पहले भी इतना ही था। लेकिन मार्च 2025 तिमाही में 0.47 प्रतिशत था।

मार्च 2026 तिमाही के आखिर तक SBI के डिपॉजिट 5975642.12 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले ये 53,82,189.53 करोड़ रुपये के थे। एडवांसेज 48,77,894.83 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2025 तिमाही के आखिर तक 41,63,312.10 करोड़ रुपये के थे।

SBI ने घोषित किया डिविडेंड

भारतीय स्टेट बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 17.35 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई है। ​इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। डिविडेंड के पेमेंट की तारीख 4 जून है।

नतीजों के दिन भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में गिरावट है। शेयर 6.6 प्रतिशत फिसला है। BSE पर कीमत 1019.55 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप घटकर 9.41 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर एक साल में 32 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

बाजार की गिरावट के बीच पेंट स्टॉक्स में उछाल, इनवेस्टेक ने बढ़ाई रेटिंग; Berger Paints 7% तक चढ़ा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।