SBI Share Prices: पब्लिक सेक्टर की दिग्गज बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर में अगर आप भी निवेश करने का मन बना रहे है तो सबसे पहले सीएलएसए की यह रिपोर्ट पढ़ें। भले ही यह शेयर बुधवार 27 मई को फ्लैट कामकाज कर रहा हो लेकिन ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक मौजूदा स्तर से 32 फीसदी की अपसाइड का अनुमान लगा रहा है। सीएलएसए का कहना है कि एसबीआई में गिरावट को 'खरीदने' के मौके के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए।
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने अपने लेटेस्ट रिपोर्ट में SBI पर अपनी "आउटपरफॉर्म" रेटिंग की राय बनाए रखी है और इसके लिए टारगेट प्राइस को ₹1,275 प्रति शेयर रखा है। CLSA ने कहा कि चौथी तिमाही में SBI का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) परफॉर्मेंस अपने साथियों से काफी अलग था और इसने इन्वेस्टर्स को निराश किया।
CLSA ने कहा, "दिलचस्प बात यह है कि पिछले चार सालों में, SBI चार में से एक तिमाही में NIM से चूक गया है। इससे स्टॉक को कुछ समय के लिए झटका लगा, लेकिन एक तिमाही बाद यह फिर से उछल गया। सीएलएसए ने कहा हाल में ही स्टॉक में 10-12 फीसदी का करेक्शन देखने को मिला है जिसे निवेशकों को इसमें खरीदारी करने के मौके के रुप में देखना चाहिए।
ब्रोकरेज ने आगे कहा कि SBI के पास 19% फंडिंग है (जिसमें से लगभग 30% डिपॉजिट हैं) जो मार्च से पहले जुटाई गई थी और उनकी लागत ज़्यादा है। इन डिपॉजिट की रीप्राइसिंग से NIM में आठ बेसिस पॉइंट्स का सुधार होना चाहिए।
ब्रोकरेज ने DIGGC प्रीमियम खर्च में कमी जैसे दूसरे तरीकों पर भी ज़ोर दिया, जिससे अर्निंग्स पर शेयर (EPS) अपग्रेड हो सकता है। डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DIGGC) भारतीय रिजर्व बैंक की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है, जो भारत में सभी बैंक डिपॉजिट का इंश्योरेंस करती है, जिसमें सेविंग्स, फिक्स्ड और रेकरिंग डिपॉजिट शामिल हैं।
स्टॉक पर कवरेज करने वाले 49 एनालिस्ट में से 43 ने "Buy" रेटिंग दी है और 6 ने "hold" रेटिंग दी है।
SBI के शेयर एनएसई पर दोपहर 12.45 बजे 0.26% बढ़कर ₹971.20 पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले एक महीने में स्टॉक 13% नीचे फिसला है। वहीं 1 साल में इसमें 22.30 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। स्टॉक का डे हाई 975.90 रुपये पर है जबकि डे लो 967.70 रुपये पर है। वहीं इसका 52 वीक हाई 1,234.70 रुपये और 52 वीक लो 781.70 रुपये पर है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।