SBI Share Price : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में आज 7 फरवरी को 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 3.78 फीसदी बढ़कर 675.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्राडे में स्टॉक ने 677.50 रुपये का लेवल छू लिया, जो कि इसका 52-वीक हाई है। इस तेजी के साथ कंपनी के मार्केट कैप ने 6 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दिन का कारोबार खत्म होने के बाद BSE पर इसका मार्केट कैप 6,02,857.54 करोड़ रुपये है। SBI इस उपलब्धि को हासिल करने वाली दूसरी पब्लिक सेक्टर कंपनी बन गई है। इसके पहले यह कारनामा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने किया है।
