Get App

ScaleSauce IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट पर ₹107 का शेयर, नई एंट्री से पहले चेक करें ये डिटेल्स

ScaleSauce IPO Listing: स्केलसॉस डिजाइन इंडिया देश में कंज्यूमर ब्रांड्स तैयार करती है और इसे बढ़ाती है। यह होम, लिविंग और फूड सेगमेंट्स में काम करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 4:38 PM
ScaleSauce IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट पर ₹107 का शेयर, नई एंट्री से पहले चेक करें ये डिटेल्स
ScaleSauce IPO Listing: स्केलसॉस का ₹40.21 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-9 दिसंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

ScaleSauce IPO Listing: देश में कंज्यूमर ब्रांड्स तैयार करने वाली स्केलसॉस की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹107 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹203.30 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन (ScaleSauce Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹193.15 (Flywings Simulator Training Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 80.51% मुनाफे में हैं।

ScaleSauce IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

स्केलसॉस का ₹40.21 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-9 दिसंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.25 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 4.60 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.69 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 37,58,400 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹11.49 करोड़ ऑफिस की खरीदारी, इंटीरियर वर्क और रिफर्बिशमेंट, ₹11.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹7.29 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

ScaleSauce के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें