Get App

SEBI ने सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर की कार्रवाई, डायरेक्टर या मैनेजमेंट में किसी भी पद में रहने पर लगी रोक

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 12 जून को एक अंतरिम आदेश में कहा, "नोटिस पाने वाले (चन्द्रा और गोयनका) अगले आदेश तक किसी भी लिस्टेड कंपनी या उसकी सब्सिडियरी कंपनियों में डायरेक्टर या प्रमुख प्रबंधकीय पद पर नहीं रहेंगे। सेबी ने यह रोक 1 साल के लिए लगाई है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jun 12, 2023 पर 10:02 PM
SEBI ने सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर की कार्रवाई, डायरेक्टर या मैनेजमेंट में किसी भी पद में रहने पर लगी रोक
Essel ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) के CEO पुनीत गोयनका पर मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने बड़ी कार्रवाई की है।

Essel ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) के CEO पुनीत गोयनका पर मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। सेबी ने 1 साल के लिए दोनों पर किसी भी डायरेक्टोरियल या मैनेजमेंट में प्रमुख पद में रहने पर रोक लगा दी है। चंद्रा और गोयनका पर जी एंटरटेनमेंट से कथित तौर पर धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 12 जून को एक अंतरिम आदेश में कहा, "नोटिस पाने वाले (चन्द्रा और गोयनका) अगले आदेश तक किसी भी लिस्टेड कंपनी या उसकी सब्सिडियरी कंपनियों में डायरेक्टोरियल या प्रमुख प्रबंधकीय पद पर नहीं रहेंगे।"

सेबी की जांच में क्या मिला?

जांच में पता चला है कि चंद्रा और पुनीत गोयनका ने 2019 में जी एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर के रूप में अपने फायदे के लिए धन की हेराफेरी करके अपने पद का दुरुपयोग किया। इस नतीजे पर पहुंचने के बाद सेबी ने अब दोनों पर यह कार्रवाई की है। सेबी ने आदेश में कहा है कि धन की हेराफेरी एक योजना के तहत की गई है। इसमें कहा गया है कि प्रशासन की खराब स्थिति के लिए ZEEL के अंदर कोई प्रक्रिया और संरचना नहीं थी।

इन्वेस्टिगेटर्स ने ZEEL के शेयरों की कीमत पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा FY19 से FY23 के दौरान ZEEL के शेयर की कीमत 600 रुपये से गिरकर 200 रुपये हो गई, जबकि इस दौरान कंपनी मुनाफे में थी। इसका मतलब है कि कंपनी में सब ठीक नहीं था। इन्वेस्टिगेटर्स ने आगे बताया कि इस अवधि के दौरान प्रमोटर शेयरहोल्डिंग 41.62 फीसदी से घटकर 3.99 फीसदी के वर्तमान स्तर पर आ गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें