फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में रिटेल ट्रेडर्स के पार्टिसिपेशन पर अंकुश लगाने की सेबी की कोशिशों का गलत असर पड़ सकता है। रिटेल इनवेस्टर्स डब्बा ट्रेडिंग या गैंबलिंग साइट्स का रुख कर सकते हैं। डब्बा ट्रेडिंग अवैध है। डब्बा ट्रेडिंग में शेयरों की खरीदफरोख्त के लिए स्टॉक एक्सचेंज का इस्तेमाल नहीं होता है। सौदों का निपटारा डब्बा ट्रेडिंग की सुविधा देने वाला व्यक्ति के जरिए होता है। कोई व्यक्ति बगैर डीमैट अकाउंट या केवायसी शेयरों या सूचकांकों पर दांव लगा सकता है।
