सेबी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करीबी नजर रख रहा है। उसने 9,000 सोशल मीडिया पोस्ट्स को गैरकानूनी और भ्रामक बताया था। पिछले महीने मार्केट रेगुलेटर ने एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया। इसमें एक ड्राफ्ट सर्कुलर था, जिससे यह पता चला कि फिनफ्लूएंसर्स को लेकर सेबी कितना चिंतित है। इससे डिजिटल प्लेटफॉर्म को रेगुलेट करने की सेबी की मंशा का भी पता चला। इसके अलावा मार्केट रेगुलेटर अपनी अर्द्ध-न्यायिक शक्तियां बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इसके लिए सेबी एक्ट में संशोधन करना होगा। यह काम सिर्फ संसद कर सकती है।
