सेबी की एक उच्च-स्तरीय समिति की बैठक में 16 मई को हितों के टकराव के मसले पर चर्चा हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने इस बारे में बातचीत की कि क्या हितों के टकराव से जुड़े नियमों को और सख्त बनाने की जरूरत है। कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह बताया। पूर्व आईएएस अधिकारी और पूर्व चीफ विजिलेंस कमिश्नर प्रत्युष सिन्हा इस कमेटी के चेयरमैन हैं। इस मीटिंग में शामिल एक सूत्र ने बताया कि बैठक में कई तरह के सुझाव सामने आए। इसमें ओम्बड्समैन जैसा सिस्टम बनाने का सुझाव भी सामने आया, जो सेबी से स्वतंत्र होगा।
