SEBI in Action: बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने दिग्गज शुगर कंपनी गायत्री शुगर्स (Gayatri Sugars) के शेयरों के भाव के मैनिपुलेशन और अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कार्रवाई की है। इसे लेकर सेबी ने 16 एंटीटिज पर कुल मिलाकर करीब 77 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इस मामले के सेबी ने जांच के बाद यह जुर्माना लगाया है। सेबी ने यह जांच यह पता लगाने के लिए किया था की क्या 10 अप्रैल से 23 अप्रैल 2018 के बीच कुछ एंटिटीज ने सेबी के नॉर्म्स और PFUTP (प्रोहिबिशन ऑफ फ्रॉडलेंट एंड अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिसेज) के नियमों का उल्लंघन किया था?
