SEBI में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बनने का मौका, जानिए सैलरी, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और दूसरी शर्तें

SEBI ने इस नियुक्ति के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसके मुताबिक ED का अप्वाइंटमेंट 3.12-3.32 लाख रुपये प्रति माह के पे स्केल में होगा। इस तरह कुल ग्रॉस मंथली सैलरी करीब 7.47 लाख रुपये होगी। इसमें एकॉमोडेशन शामिल है। बगैर एकॉमोडेशन कुल सैलरी 8.97 लाख रुपये प्रति माह होगी

अपडेटेड Jun 27, 2026 पर 12:02 PM
सेबी के ईडी को लीव फेयर कंसेशन, मेडिकल फैसिलिटीज, एक्सीडेंट इंश्योरेंस, चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउन्स, व्हीकल मेंटेनेंस एक्सपेंसेज (ड्राइवर की सैलरी सहित) जैसे अतिरिक्त बेनेफिट्स भी मिलेंगे।

सेबी ने एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। ईडी सेबी के सबसे अहम सीनियर पोजीशन में से एक माना जाता है। रेगुलेटर ईडी की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट या डेप्यूटेशन बेसिस पर करता है। इस पद के लिए 25 जुलाई, 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।

3.12-3.32 लाख रुपये के पे स्केल में नियुक्ति

SEBI ने इस नियुक्ति के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसके मुताबिक ED का अप्वाइंटमेंट 3.12-3.32 लाख रुपये प्रति माह के पे स्केल में होगा। इस तरह कुल ग्रॉस मंथली सैलरी करीब 7.47 लाख रुपये होगी। इसमें एकॉमोडेशन शामिल है। बगैर एकॉमोडेशन कुल सैलरी 8.97 लाख रुपये प्रति माह होगी।


एकॉमोडेशन के बगैर 1.27 करोड़ होगी CTC

इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि डेप्यूटेशन पर नियुक्ति होने पर कैंडिडेट के पास अपने पेरेंट ऑर्गेनाइजेशन से सैलरी और भत्ते पाने का विकल्प होगा। वह चाहे तो सेबी में लागू पे स्केल के विकल्प का भी इस्तेमाल कर सकता है। सेबी के मुताबिक, एकॉमोडेशन छोड़कर सालाना कॉस्ट-टू-कंपनी (CTC) करीब 1.27 करोड़ रुपये होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की ये होंगी शर्तें

सेबी के ईडी को लीव फेयर कंसेशन, मेडिकल फैसिलिटीज, एक्सीडेंट इंश्योरेंस, चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउन्स, व्हीकल मेंटेनेंस एक्सपेंसेज (ड्राइवर की सैलरी सहित) जैसे अतिरिक्त बेनेफिट्स भी मिलेंगे। कॉन्ट्रैक्ट रूट से अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास MBA, CA, CS, CFA, CWA, LLB या इकोनॉमिक्स, फाइनेंस या दूसरे संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

उम्र सीमा 40-55 साल तय

उम्मीदवार के पास कम से कम 20 सालों का काम का अनुभव होना चाहिए। उसके पास सिक्योरिटीज मार्केट्स या कानून, इनवेस्टिगेशन, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, अकाउंटेंसी या प्रशासन का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 30 जून, 2026 को 40-55 साल के बीच होनी चाहिए। सेबी में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर का पोस्ट भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी के बराबर है।

यह भी पढ़ें: सुदीप शाह ने कहा-Nifty 24500-24600 तक पहुंचा तो बाजार में आएगी बड़ी तेजी, इन 3 शेयरों पर दांव लगाने की दी सलाह

3 सालों के लिए होगी नियुक्ति

ईडी की नियुक्ति 3 साल के लिए होगी। सरकार के ऑर्गेनाइजेशन, पब्लिक सेक्टर बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के एंप्लॉयीज इस पोस्ट के लिए डेप्यूटेशन बेसिस पर अप्लाई कर सकते हैं। अभी सेबी में 13 एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर्स हैं। इनमें से 11 सेबी के इनटर्नल ऑफिसर कैडर के हैं। एक ईडी डेप्यूटेशन पर है और एक कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।