SEBI Takeover Rules: भारत के बाजार नियामक सेबी (SEBI) टेकओवर नियमों में प्रस्तावित एक बड़े बदलाव को फिलहाल टाल सकता है। यह बदलाव 'शेयर' की परिभाषा को बढ़ाकर सिंगल-स्टॉक, कैश-सेटल्ड डेरिवेटिव्स तक ले जाने से जुड़ा है। एक रिव्यू पैनल ने इस प्रस्ताव के समय और इसके असर को लेकर चिंता जताई है।
