Get App

SEBI के नए F&O नियमों से निवेशकों को क्या फायदा, क्या घाटा? आसान भाषा में समझें

SEBI New F&O Rule: सेबी ने जो सबसे बड़ा बदलाव किया है, वो यह है कि उसने वीकली ऑप्शंस की संख्या घटा दी है। अब हर स्टॉक एक्सचेंज को सिर्फ एक वीकली ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट की इजाजत होगी। अब तक हफ्ते के 5 दिन में 6 एक्सपारी हो रही थी। इसमें 2 एक्सपायरी बीएसई की है- सेंसेक्स और बैंकएक्स। जबकि एनएसई की 4 एक्सपायरी है- निफ्टी, बैंक निफ्टी, फिन निफ्टी और मिडकैप सिलेक्ट

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 03, 2024 पर 7:27 PM
SEBI के नए F&O नियमों से निवेशकों को क्या फायदा, क्या घाटा? आसान भाषा में समझें
SEBI New F&O Rule: फ्यूचर्स एंड ऑप्शन (F&O) में पैसा लगाने 93% निवेशक पैसा खो रहे हैं

SEBI New F&O Rule: फ्यूचर्स एंड ऑप्शन (F&O) को लेकर SEBI के नए नियम सामने आ गए हैं। इसमें से कई नियम अगले महीने 20 नवंबर से लागू हो जाएंगे। शेयर बाजार में आज की गिरावट की पीछे, मिडिल ईस्ट की लड़ाई के अलावा जो दूसरा सबसे बड़ा कारण था, वो यही F&O नियम था। अब हर एक्सचेंज पर एक हफ्ते में सिर्फ एक एक्सपायरी होगी। SEBI का कहना है कि उसने निवेशकों को घाटे से बचाने के लिए ये नियम बनाए हैं। आइए आसान शब्दों में समझने की कोशिश करते हैं कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शन (F&O) में निवेश करने वाले निवेशकों पर इन नियमों का क्या असर पड़ेगा?

SEBI ने जो सबसे बड़ा बदलाव किया है, वो यह है कि उसने वीकली ऑप्शंस की संख्या घटा दी है। अब हर स्टॉक एक्सचेंज को सिर्फ एक वीकली ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट की इजाजत होगी। अब तक क्या हो रहा था कि डेली किसी ने किसी इंडेक्स की एक्सपायरी हो रही थी। SEBI का मानना है कि रिटेल निवेशकों को जो सबसे बड़ा घाटा हो रहा है, वो इसी डेली एक्सपायरी के चलते हो रहा था। हफ्ते के 5 दिन में 6 एक्सपारी हो रही थी। इसमें 2 एक्सपायरी बीएसई की है- सेंसेक्स और बैंकएक्स। जबकि एनएसई की 4 एक्सपायरी है- निफ्टी, बैंक निफ्टी, फिन निफ्टी और मिडकैप सिलेक्ट।

अब नए नियम आने के बाद बीएसई पर वीकली एक्सपायरी की संख्या 2 से घट एक हो जाएगी। वहीं एनएसई की चार से एक हो जाएगी। हालांकि एनएसई के लिए यहां ये तय करना मुश्किल रहेगा, कि वो किस एक्पायरी को चुनता है। खासतौर से निफ्टी और बैंक निफ्टी में से किसी एक चुनना काफी मुश्किल होना वाला है, क्योंकि ये दोनों ट्रेडर्स के बीच में काफी लोकप्रिय थे।

SEBI ने दूसरा जो सबसे बड़ा बदलाव किया है, वो ये है कि उसने डेरिवेटिव ट्रेडिंग के लिए कांट्रैक्ट साइज को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹15 लाख कर दिया है। SEBI का मानना है कि इस कदम से छोटी कैपिटल वाले रिटेल निवेशक कुछ हद F&O से रिस्की ट्रेड से दूर हो जाएंगे। हालांकि इसका कितना असर होगा ये देखा जाना अभी बाकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें