SEBI की आफत, ढाई साल से परेशान 700 से अधिक अधिकारी करेंगे प्रदर्शन, ये है वजह

SEBI News: बाजार नियामक सेबी के सामने एक नई आफत आ खड़ी हुई है। इसके ग्रेड ए, बी और सी के करीब 700 ऑफिसर मुंबई में इसके मुख्यालय सेबी भवन वन के सामने सोमवार को प्रदर्शन करने वाले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक यह विरोध प्रदर्शन लीडरशिप को लेकर है। पिछले ढाई साल में सेबी की लीडरशिप को लेकर असंतोष बढ़ रहा था

अपडेटेड Aug 03, 2024 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement
सेबी के अधिकारी कई मुद्दों को लेकर सेबी भवन वन के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

SEBI News: बाजार नियामक सेबी के सामने एक नई आफत आ खड़ी हुई है। इसके ग्रेड ए, बी और सी के करीब 700 ऑफिसर मुंबई में इसके मुख्यालय सेबी भवन वन के सामने सोमवार को प्रदर्शन करने वाले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक यह विरोध प्रदर्शन लीडरशिप को लेकर है। पिछले ढाई साल में सेबी की लीडरशिप को लेकर असंतोष बढ़ रहा था और अब करीब 700 ऑफिसर्स विरोध प्रदर्शन करने के मूड में आ गए हैं। हालांकि मनीकंट्रोल इस रिपोर्ट के सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकता है।

क्या है पूरा मामला?

सेबी के अधिकारी कई मुद्दों को लेकर सेबी भवन वन के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। एक तो उनका कहना है कि उनके भत्तों में बदलाव नहीं किया जा रहा है ताकि ये आरबीआई के अधिकारियों के बराबर हो सकें। इसके अलावा वे KRA (की रिजल्ट एरियाज) को अपलोड करने के नए सिस्टम को लेकर नाराज हैं जिसे लेकर उनसे कहा गया है कि अगर पालन नहीं हुआ तो उनके भत्ते रोक दिए जाएंगे। इन शिकायतों को दूर करने के लिए सेबी ने माफी वाला ईमेल भेजा लेकिन एंप्लॉयीज का विरोध जारी है यानी कि अभी तक सेबी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।