SEBI में काम करने का युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितनी मिलेगी सैलरी

SEBI ने यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम के तहत युवाओं से आवेदन मांगे हैं। इस बारे में मार्केट रेगुलेटर ने अपनी वेबसाइट पर व्यापक जानकारी दी है। इस प्रोग्राम के तहत 30 साल से कम उम्र के प्रोफेशनल अप्लाई कर सकते हैं। चुने गए प्रोफेशनल्स को फाइनेंशियल, कैपिटल और कमोडिटी मार्केट्स को समझने का मौका मिलेगा

अपडेटेड Aug 13, 2024 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
9 अगस्त को सेबी के ह्यूमन रिसोर्सेज डिपार्टमेंट की तरफ से जारी लेटर में SEBI Young Professional Program (YPP) के लिए युवाओं से अप्लिकेशन मांगे गए हैं।

सेबी में काम करने का सुनहरा मौका है। मार्केट रेगुलेटर 54 युवाओं की भर्ती करने जा रहा है। यह उन युवाओं के लिए बड़ा मौका है, जो फाइनेंस खासकर स्टॉक्स और सिक्योरिटीज के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। हालांकि, सेबी ने कई तरह की शर्तें तय की हैं। कौन अप्लाई कर सकता है, कितनी सैलरी मिलेंगी, यह भर्ती कितने साल के लिए होगी? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं।

क्या है सेबी का यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम?

सेबी युवाओं की यह भर्ती यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम (YP) के तहत करने जा रहा है। इस प्रोग्राम के लिए 20 साल से ज्यादा उम्र के युवा अप्लाई कर सकते हैं। शुरुआत में नियुक्ति एक साल के लिए होगी। इसे बढ़ाकर तीन साल तक किया जा सकता है। सेबी (SEBI) मार्केट रेगुलेटर है। स्टॉक मार्केट्स (Stock Markets) और कमोडिटी मार्केट्स के रेगुलेशन की जिम्मेदारी सेबी पर है। इसलिए इस प्रोग्राम के तहत युवाओं को इंडियन फाइनेंशियल, कैपिटल और कमोडिटी मार्केट्स की बारीकियों के बारे में जानने का मौका मिलेगा।


हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी?

इस प्रोग्राम के तहत रिक्रूट किए गए प्रोफेशनल्स की पोस्टिंग मुंबई में होगी। उन्हें हर महीने 70,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। लेकिन, यह ध्यान में रखना होगा कि इस प्रोग्राम के तहत भर्ती किए गए युवाओं को सेबी का अफसर या एंप्लॉयी नहीं माना जाएगा। इसका मतलब है कि सेवा के दौरान अगर किसी प्रोफेशनल की मौत हो जाती है, वह बीमार पड़ जाता है या घायल हो जाता है तो सेबी की तरफ से कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा।

इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

उम्मीदवार की अधिकतम उम्र कितनी है?

सेबी ने इस बारे में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विस्तार से बताया है। 9 अगस्त को सेबी के ह्यूमन रिसोर्सेज डिपार्टमेंट की तरफ से जारी लेटर में SEBI Young Professional Program (YPP) के लिए युवाओं से अप्लिकेशन मांगे गए हैं। इसमें बताया गया है कि आवेदन के वक्त उम्मीदवार की उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को फाइनेंशियल मार्केट्स की समझ होनी चाहिए। उनमें एनालिटिकल एबिलिटी होना चाहिए। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी टूल्स का नॉलेज भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें: JSW Steel ऑस्ट्रेलिया की M Res NSW में खरीदेगी 66.67% हिस्सेदारी, 12 करोड़ डॉलर होंगे खर्च

अप्लाई करने के लिए क्या बैकग्राउंड जरूरी है?

सेबी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मैनेजमेंट में ग्रेजुएट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरीज, कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स और सीएफए इंस्टीट्यूट से चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट्स इस प्रोग्राम के तहत अप्लाई कर सकते हैं। इस तरह सेबी के इस प्रोग्राम में प्रोफेशनल डिग्री वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। यह ध्यान में रखना जरूरी है कि सेलेक्टेड प्रोफेशनल्स को स्टॉक्स, सिक्योरिटीज और कमोडिटीज में ट्रेडिंग या स्पेकुलेशन की इजाजत नहीं होगी। वे शेयर या शेयरों से जुड़े किसी इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश नहीं कर सकेंगे। वे कनवर्टिबल डिबेंटर्स और वारंट्स में भी निवेश नहीं कर सकेंगे।

sebi letter

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।