कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने शेयर बाजारों में ट्रेडिंग से संबंधित फ्रेमवर्क में बड़े बदलाव का प्रपोजल रखा है। इसका मकसद नियमों को सरल बनाना, डुप्लीकेशन को हटाना और मार्केट पार्टिसिपेंट्स के लिए कंप्लायंस के बोझ को कम करना है। ये प्रस्ताव शेयर बाजारों और कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंजेस में कारोबारी सुगमता बढ़ाने की सेबी की व्यापक पहल का हिस्सा हैं।
