Bonus Share: हर 1 शेयर पर 4 नए शेयर फ्री, 13 जनवरी रिकॉर्ड डेट; 5 साल में मिला 17400% रिटर्न

Authum Investment and Infrastructure Bonus Share: कंपनी का मार्केट कैप 51700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ऑथम इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने बोनस इश्यू की घोषणा नवंबर 2025 में की थी। सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 68.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 11:31
Story continues below Advertisement
NBFC ऑथम इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने वाली है। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 4 नए शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे।

रिकॉर्ड डेट 13 जनवरी 2026 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।

कंपनी ने बोनस इश्यू की घोषणा नवंबर 2025 में की थी। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शुक्रवार, 9 जनवरी को ऑथम इनवेस्टमेंट का शेयर BSE पर 3045.15 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का मार्केट कैप 51700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ऑथम इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 68.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 3,308 रुपये और एडजस्टेड लो 1,333 रुपये है। यह मल्टीबैगर शेयर है। 2 साल में यह करीब 230 प्रतिशत चढ़ा है।

वहीं एक साल में 60 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है। 5 साल में इसने लगभग 17400 प्रतिशत और 10 साल में 125700 प्रतिशत का​ रिटर्न दिया है।

सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 595.19 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 764.59 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 4,565.86 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 4,248.11 करोड़ रुपये था।