Stock in Focus: टेक्नोलॉजी कंपनी Affle 3i इजरायल की एडवर्टाइजिंग टेक्नोलॉजी कंपनी Perion Network को खरीदने जा रही है। यह डील करीब $420 मिलियन (लगभग ₹3,988 करोड़) की होगी। इस ऑल-कैश डील के तहत Perion के शेयरधारकों को हर शेयर के बदले $11.70 मिलेंगे।
Stock in Focus: टेक्नोलॉजी कंपनी Affle 3i इजरायल की एडवर्टाइजिंग टेक्नोलॉजी कंपनी Perion Network को खरीदने जा रही है। यह डील करीब $420 मिलियन (लगभग ₹3,988 करोड़) की होगी। इस ऑल-कैश डील के तहत Perion के शेयरधारकों को हर शेयर के बदले $11.70 मिलेंगे।
Affle ने 1 नवंबर को इसकी जानकारी दी। कंपनी की इजरायल स्थित स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Affle 3iL ने Perion के 100% शेयर खरीदने के लिए अंतिम समझौता किया है। इसमें कंपनी के वे इक्विटी अवॉर्ड भी शामिल हैं, जो तय शेड्यूल के मुताबिक बाद में वेस्ट होंगे।
दोनों कंपनियों के बोर्ड से मिली मंजूरी
इस सौदे को दोनों कंपनियों के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसे पूरा करने के लिए नियामकीय मंजूरी और Perion के शेयरधारकों की सहमति जरूरी होगी। Perion को शेयरधारकों की मंजूरी लेने से पहले दूसरे संभावित खरीदारों के प्रस्तावों पर विचार करने के लिए गो-शॉप पीरियड भी मिलेगा। डील 2027 की शुरुआत में पूरी होने की उम्मीद है।
AI और डिजिटल एडवर्टाइजिंग कारोबार को मजबूती मिलेगी
Perion का मुख्यालय इजरायल के तेल अवीव में है। कंपनी AI बेस्ड एडवर्टाइजिंग टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म चलाती है। यह रिटेल मीडिया, कनेक्टेड टीवी (CTV), डिजिटल आउट ऑफ होम (DOOH) और दूसरे डिजिटल चैनलों पर विज्ञापन सेवाएं देती है।
इस अधिग्रहण से Affle को विकसित बाजारों में Perion की मौजूदगी और डिजिटल विज्ञापन के नए सेगमेंट का फायदा मिलेगा। वहीं, Affle की मोबाइल मार्केटिंग और AI आधारित कंज्यूमर कन्वर्जन टेक्नोलॉजी Perion के कारोबार को मजबूत करेगी। कंपनी के मुताबिक, इस सौदे के बाद उसका ग्लोबल ओम्नीचैनल प्लेटफॉर्म 100 से ज्यादा देशों में हजारों विज्ञापनदाताओं को सेवाएं दे सकेगा।
Perion के पास $228 मिलियन का कैश
Perion पर कोई वित्तीय कर्ज नहीं है। 30 सितंबर 2026 तक उसके पास करीब $228 मिलियन का कैश बैलेंस था। Affle इस अधिग्रहण के लिए बैंक फाइनेंसिंग और अपने उपलब्ध कैश का इस्तेमाल करेगी।
कंपनी का कहना है कि अधिग्रहण के तुरंत बाद भी वह नेट डेट-फ्री रहेगी। उसे FY28 तक $700 मिलियन से ज्यादा का रेवेन्यू रन रेट हासिल होने की उम्मीद है। साथ ही, डील पूरी होने के पहले साल के अंत तक इससे प्रति शेयर कमाई (EPS) बढ़ने की भी उम्मीद है।
पिछले कारोबारी सत्र में BSE पर Affle 3i का शेयर ₹1,345 पर बंद हुआ। इसमें 2.72% की गिरावट रही।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।