मार्केट रेगुलेटर सेबी ने जेएम फाइनेंशियल पर लीड मैनेजर के तौर पर काम करने पर रोक लगा दी है। मार्केट रेगुलेटर के मुताबिक, जेएम फाइनेंशियल फिलहाल डेट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू के लीड मैनेजर की भूमिका में नहीं काम कर सकेगी। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने एक पुष्टिकरण आदेश में साफ किया कि जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड (JM Financial) पर यह पाबंदी सिर्फ डेट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू पर लागू होती है और इक्विटी इश्यू सहित अन्य गतिविधियां इसके दायरे में नहीं आती हैं।
