मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) को अपने स्टाफ की तरफ से बगावत का सामना करना पड़ रहा है। हाल में सेबी के एंप्लॉयीज की तरफ से न सिर्फ विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला है, बल्कि चिट्ठियां लिखकर भी संस्था में खराब हो रहे वर्क कल्चर का मुद्दा उठाया गया है। हालांकि, मार्केट रेगुलेटर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
