Stock Market News: F&O ट्रेडिंग पर SEBI की सख्ती, अनुज सिंघल से जानें नए फैसले का बाजार पर क्या होगा इपेक्ट

अनुज सिंघल ने कहा कि SEBI के फैसलों का बाजार को पहले से अंदाजा था। SEBI के फैसले आशंका से थोड़े नरम ही रहे हैं। डेली एक्सपायरी घटाने का फैसला सबसे अच्छा फैसला है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि डेली एक्सपायरी से गैंबलिंग को बढ़ावा मिल रहा था

अपडेटेड Oct 03, 2024 पर 8:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
F&O ट्रेडिंग पर SEBI की सख्ती का एलान किया है। हर हफ्ते एक एक्सचेंज की सिर्फ़ एक वीकली एक्सपायरी होगी।

Stock Market News: F&O ट्रेडिंग पर SEBI की सख्ती का एलान किया है। हर हफ्ते एक एक्सचेंज की सिर्फ़ एक वीकली एक्सपायरी होगी। इंडेक्स वायदा कॉन्ट्रैक्ट की मिनिमम वैल्यू भी 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख की गई है। 1 फरवरी से ऑप्शन बायर्स से अपफ्रंट प्रीमियम लगेगा। 20 नवंबर से कुछ चरणों में नियम लागू होंगे।

बता दें कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग के लिए न्यूनतम राशि को 5-10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने का फैसला किया है और बाजार में इसकी शुरुआत होने पर इसका दायरा 15 लाख-20 लाख रुपये हो जाएगा।

वहीं वीकली एक्सपायरीज के साथ इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स, कॉन्ट्रैक्ट साइज में बढ़ोतरी और टेल रिस्क कवरेज में बढ़ोतरी को इसी दिन से लॉन्च किया जाएगा। 1 फरवरी 2025 से बायर्स से ऑप्शन प्रीमियम की तत्काल वसूली की जाएगी और एक्सपायरी डे के दिन कैलेंडर स्प्रेड ट्रीटमेंट को हटाया जाएगा। 1 अप्रैल 2025 से पोजिशन लिमिट्स की इंट्रा डे मॉनिटरिंग होगी।

बाजार पर क्या होगा असर


F&O ट्रेडिंग पर सेबी की सख्ती का बाजार पर कितना असर पड़ेगा? इस पर सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि SEBI के फैसलों का बाजार को पहले से अंदाजा था। SEBI के फैसले आशंका से थोड़े नरम ही रहे हैं। डेली एक्सपायरी घटाने का फैसला सबसे अच्छा फैसला है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि डेली एक्सपायरी से गैंबलिंग को बढ़ावा मिल रहा था। NSE और BSE एक-एक एक्सपायरी तय करें। निफ्टी, बैंक निफ्टी की महीने में दो एक्सपायरी संभव है।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि डेली एक्सपायरी का ज्यादा फायदा विदेशी हेज फंड उठा रहे थे। सरकार ने भी डेली एक्सपायरी पर चिंता जताई थी। इंडेक्स में कॉन्ट्रैक्ट साइज बढ़ाने से कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि शेयरों में भी कॉन्ट्रैक्ट साइज बढ़ा तो मुश्किल होगी।

उन्होंने आगे कहा कि SEBI के फैसले से ट्रेडर्स का घाटा कम होने में मदद मिलेगी। SEBI के फैसले से बाजार पर कोई असर नहीं होगा। हालांकि BSE, एंजेल वन जैसे शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।