Sector Leaders Stock: अजगरों से भरे जंगल, अगम, गति से परे जंगल,सात-सात पहाड़ वाले, बड़े-छोटे झाड़ वाले, शेर वाले बाघ वाले, गरज और दहाड़ वाले, नींद में डूबे हुए से, ऊंघते अनमने जंगल, कुछ ऐसे ही शब्दों के जरिए भवानी प्रसाद मिश्र ने सतपुड़ा के घने और अद्भुत जंगलों की तस्वीर गढ़ी थी। जंगल चाहे सतपुड़ा के हो, Amazon के हो या फिर कांगो के प्राकृतिक सुंदरता और जीव-जंतुओं से भरे होते हैं। एक बेहद ही FINE BALANCE इसकी धड़कनों में सदियों से सांसे भर रहा है, जो कि इसके शास्वत अस्तिव की कहानी कहता है। लेकिन जंगल की ये कहानी उसके राजा के जिक्र बगैर कैसे पूरी हो सकती है। हर जंगल का एक शेर होता है, जिसका राज चलता है। वैसे ही जैसे मुफासा है अपनी गौरव भूमि की शान, उसका रखवाला। कुछ इसी तरह शेयर मार्केट में भी हर सेक्टर का एक लीडर होता है, जो कि सेक्टर को FRONT से लीड करता है। MUFASA-THE LION KING की तरह वह भी सेक्टर की शान बनाए रखता है।
बाजार के इन्हीं मुफासा शेयरों पर सीएनबीसी-आवाज से बात करते हुए AUM Capital के राजेश अग्रवाल, मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा और Marketsmithindia के मयूरेश जोशी जुड़ गए है। तो आइए डालते है एक्सपर्ट्स के बताए गए मुफासा शेयरों पर एक नजर जो लंबी अवधि में बाजार में आपको तगड़ा मुनाफा देंगे।
राजेश अग्रवाल के पसंदीदा शेयर
राजेश अग्रवाल का कहना है कि दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक है। भारतीय कोल उत्पादन में 82% मार्केट शेयर है। पावर डिमांड बढ़ने से कंपनी को फायदा होगा। 6.5% के साथ हाई डिविडेंड यील्ड है।
राजेश अग्रवाल को आईआरसीटीसी का शेयर काफी पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि डेट फ्री कंपनी है। कंपनी का मोनोपॉली बिजेनस है। घरेलू ट्रैवल और टूरिज्म में मजबूत पोजीशन बना रही है। रेलवे टिकटिंग, कैटरिंग, कैपेज्ड वॉटर में मोनोपॉली है। इस स्टॉक को रडार पर रखने की सलाह होगी।
अंबरीश बालिगा की पसंदीदा शेयर
GRINDWELL NORTON- खरीदें- टारगेट 2900 रुपये
अंबरीश बलिगा का कहना है कि इस शेयर में `मुफासा' बनने का पूरा दमखम है। कंपनी का Abrasives में 27% मार्केट शेयर है। सेरामिक्स और प्लास्टिक पर फोकस बढ़ा है। 10 साल से मजबूत फ्री कैश फ्लो है। अगले तीन साल में 18% रेवेन्यू CAGR संभव है। जबकि 24% EBITDA CAGR संभव है। कंपनी पर कर्ज नहीं, डबल डिजिट रिटर्न रेश्यो है। इस स्टॉक में 2900 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
BATA INDIA-खरीदें- टारगेट 1900 रुपये
अंबरीश बालिगा का कहना है कि ये शेयर एक घायल शेर की तरह है। देश की दिग्गज फुटवियर मेकर और रिटेलर है। 1550 शहरों में रिटेल नेटवर्क, 2089 रिटेल स्टोर है। फ्रेंचाइजी रूट के जरिए टियर III और IV शहरों में विस्तार कर रहा है। 40-50 एक्सक्लूसिव स्टोर हर तिमाही खोलती है। कॉस्ट कंट्रोल और मार्जिन सुधार पर फोकस है। इस स्टॉक में 1900 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।
PRAJ INDUSTRIES- खरीदारी करें
मयूरेश जोशी को प्राज इंडस्ट्रीज का शेयर पसंद आ रहा है। मयूरेश जोशी का कहना है कि कंपनी एथेनॉल प्लांट में लीडरशिप पोजीशन में है। फ्यूचर फ्यूल, बायो हाइड्रोजन में भी लीडरशिप है। SAF से भी कंपनी की ग्रोथ बूस्ट मिलेगा। कंपनी पर कर्ज नहीं है और मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।
मयूरेश जोशी का कहना है कि AFFLE INDIA मोबाइल/डिजिटल कम्युनिकेशंस और मार्केटिंग में लीडरशिप है। H1 में भारत और इमर्जिंग मार्केट से 73.3% रेवेन्यू है। H1 में डेवलप्ड मार्केट से 26.7% रेवेन्यू है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।