Get App

SEDEMAC IPO Listing: ₹1535 पर लिस्ट ₹1352 का शेयर, खुदरा निवेशकों ने आईपीओ में नहीं दिखाया था जोश

SEDEMAC IPO Listing: सीडेमैक मेकेट्रॉनिक्स को कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिक्स के फील्ड में महारत हासिल है। अब इसके शेयरों की प्रीमियम एंट्री हुई है लेकिन आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 4:26 PM
SEDEMAC IPO Listing: ₹1535 पर लिस्ट ₹1352 का शेयर, खुदरा निवेशकों ने आईपीओ में नहीं दिखाया था जोश
SEDEMAC IPO Listing: सीडेमैक का ₹1,87 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4-6 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

SEDEMAC IPO Listing: सीडेमैक मेकेट्रॉनिक्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा तो चौथाई भी नहीं भर पाया था। इसके आईपीओ के तहत ₹1352 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹1510.00 और NSE पर ₹1535.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 13% का लिस्टिंग गेन (SEDEMAC Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹1613.50 तक पहुंचे।

ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते शेयर नरम पड़े। दिन के आखिरी में यह ₹1452.10 (SEDEMAC Share Price) पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 7.40% मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹128 के डिस्काउंट पर मिला है।

SEDEMAC IPO को खुदरा निवेशकों का ठंडा रिस्पांस

सीडेमैक का ₹1,87 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4-6 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 8.46 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.77 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.20 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 2.95 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है बल्कि ₹10 की फेस वैल्यू वाले 80,43,300 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है और चूंकि यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था तो कंपनी को कोई पैसा नहीं मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें