सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

CAPTAIN PIPES पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि राजकोट प्लांट में कंपनी ने अपनी नई CPVC मशीन चालू की। कंपनी की क्षमता में नई CPVC मशीन से 1100 MTPA का इजाफा होगा। इसके साथ ही कंपनी नई मशीन से 100 mm तक के नए CPVC पाइप बना सकेगी

अपडेटेड Jul 19, 2023 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
LEMONTREE HOTELS पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि लखनऊ में कंपनी ने 72 कमरों के होटल के लिए करार किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    क्रूड रिकवरी मोड में नजर आ रहा है। कच्चे तेल का भाव 1 दिन में 2% से ज्यादा चढ़ा। कल ब्रेंट का भाव $80 तक पहुंचा था। आज भी ब्रेंट में $80 के करीब कारोबार नजर आया। WTI में भी $76 के करीब कारोबार हुआ। US से सप्लाई घटने से कीमतों में तेजी नजर आई। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए CAPTAIN PIPES और LEMONTREE HOTELS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. LTTS (Red)

    तिमाही आधार पर Q1 में मुनाफा 340 करोड़ रुपये से घटकर 311.1 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 2,370.6 करोड़ रुपये से घटकर 2,301 करोड़ रुपये रही


    2. ICICI LOMBARD (Red)

    सालाना आधार पर Q1 में कम्बाइंड रेश्यो 104.1% से घटकर 103.8% रहा। Q1 के कमजोर नतीजों की वजह से शेयर में दबाव की आशंका है

    3. AVANTI FEEDS (Green)

    कंपनी ने सब्सिडियरी अवंती पेट केयर का विलय किया। सब्सिडियरी पेट फूड और केयर प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करेगी

    4. CAPTAIN PIPES (Green)

    कंपनी ने राजकोट प्लांट में अपनी नई CPVC मशीन चालू की। नई CPVC मशीन से कंपनी की क्षमता में 1100 MTPA का इजाफा होगा।

    नई मशीन से कंपनी 100 mm तक के नए CPVC पाइप बना सकेगी

    5. DELTA CORP (Red)

    सूत्रों के मुताबिक रियल मनी गेम्स पर 28% GST को लेकर दोबारा विचार संभव है

    6. HCL INFOSYSTEMS (Green)

    ग्रुप का सेमीकंडक्टर कारोबार में प्रवेश करने की योजना है

    7. ERIS LIFESCIENCES (Green)

    HDFC MF ने 728.49 रुपये/शेयर के भाव पर 8.29 लाख शेयर खरीदे हैं

    8. RALLIS INDIA (Red)

    रेखा झुनझुनवाला ने 215.05 रुपये/शेयर के भाव पर 97 लाख शेयर बेचे हैं। रेखा झुनझुनवाला ने 220.35 रुपये/शेयर के भाव पर 9.96 लाख शेयर बेचे हैं

    9. SPORTKING (Green)

    अनिल कुमार गोयल ने 842 रुपये/शेयर के भाव पर 1.31 लाख शेयर खरीदे हैं

    10. BANK OF MAHARASHTRA (Green)

    नतीजों से पहले शेयर में तेजी का अनुमान है। आज बैंक अपने Q1 नतीजे पेश करेगी

    ICICI Lombard Q1 Result : जून तिमाही में 12% बढ़ा मुनाफा, 390 करोड़ रुपये पर पहुंचा

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-TATA MOTORS (Green)

    UK की बैटरी प्लांट लगाने के लिए टाटा ग्रुप से बातचीत जारी है। जगुआर और लैंड रोवर मॉडलों की सप्लाई के लिए बैटरी प्लांट लगाने की योजना है

    2-LEMONTREE HOTELS (Green)

    कंपनी ने लखनऊ में 72 कमरों के होटल के लिए करार किया

    3-HIMADRI CHEMICALS (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 38.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 86.2 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 71.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 134 करोड़ रुपये रहा

    4-CIE AUTOMOTIVE (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 189 करोड़ रुपये से बढ़कर 301.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 2,216 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,320.3 करोड़ रुपये रही

    5-POLYCAB (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 222 करोड़ रुपये से बढ़कर 403 करोड़ रुपये रही। Q1 में आय 2,736 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,889 करोड़ रुपये रही

    6-INDUSIND BANK (Green)

    10 क्वार्टर से बैंक की ऑप्रेटिंग ग्रोथ अच्छी रही है। तिमाही आधार पर NIM 8 साल के ऊपरी स्तरों पर पहुंच गया है

    7-FDERAL BANK (Green)

    डेट इंस्ट्रूमेंट के जरिए फंड जुटाने पर बोर्ड विचार करेगा। प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 7.2 करोड़ शेयर जारी करने पर बोर्ड विचार करेगा

    8-TATA COMMUNICATION (Green)

    आज कंपनी अपने Q1 नतीजे पेश करेगी। नतीजों से पहले शेयर में तेजी का अनुमान है

    9- HAVELLS (GREEN)

    आज शेयर में मोमेंटम नजर आने की संभावना है

    10- CREDITACCESS (GREEN)

    स्टॉक में मोमेंटम आज भी जारी रह सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।