सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई
AETHER INDUSTRIES पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q4 में मुनाफा सालाना आधार पर 26 करोड़ रुपये से 45% बढ़कर 38 करोड़ रुपये रहा। जबकि Q4 में आय सालाना आधार पर 148 करोड़ रुपये से 25% बढ़कर 184 करोड़ रुपये रही। कंपनी का EBITDA 42 करोड़ रुपये से बढ़कर 60 करोड़ रुपये रहा
EQUITAS SF BANK पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल देकर कहा कि Q4 में मुनाफा सालाना आधार पर 120 करोड़ रुपये से बढ़कर 190 करोड़ रुपये रहा
DCB BANK का सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 113 करोड़ रुपये से बढ़कर 142 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की Q4 में NII 381 करोड़ रुपये से बढ़कर 486 करोड़ रुपये रही। वहीं GREEN PANEL का Q4 में मुनाफा सालाना आधार पर 81 करोड़ रुपये से 15% घटकर 69 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 470 करोड़ रुपये से 6% घटकर 441 करोड़ रुपये रही। इन दोनों स्टॉक्स में आज एक्शन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए GO FASHION और NITIN SPINNERS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-
आशीष वर्मा की टीम
1. DCB BANK (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 113 करोड़ रुपये से बढ़कर 142 करोड़ रुपये हुआ। Q4 में NII 381 करोड़ रुपये से बढ़कर 486 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर Q4 में ग्रॉस NPA 3.62% से घटकर 3.19% रहा। Q4 में कंपनी ने 1.25 रुपये/शेयर डिविडेंड का ऐलान किया
2. GO FASHION (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 12 करोड़ रुपये से बढ़कर 15 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 116 करोड़ रुपये से बढ़कर 158 करोड़ रुपये रही
3. AETHER INDUSTRIES (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 45% बढ़ा, मुनाफा 26 करोड़ रुपये से बढ़कर 38 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 25% बढ़ी, आय 148 करोड़ रुपये से बढ़कर 184 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 42% बढ़ा, EBITDA 42 करोड़ रुपये से बढ़कर 60 करोड़ रुपये रहा
4. ZEN TECHNOLOGIES (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 3 करोड़ रुपये से बढ़कर 20 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 96 करोड़ रुपये रही
5. D-LINK INDIA (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 73% बढ़ा। मुनाफा 12 करोड़ रुपये से बढ़कर 20 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 15% बढ़ी, आय 258 करोड़ रुपये से बढ़कर 287 करोड़ रुपये रही
6. PEL (Red)
कंपनी Q4 में मुनाफे से घाटे में आई। सालाना आधार पर Q4 में 150 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 196 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। Q4 में आय 2,347 करोड़ रुपये से घटकर 2,131.7 करोड़ रुपये रही
7. TATVA CHINTAN PHARMA (Red)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 18 करोड़ रुपये से घटकर 17 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 22 करोड़ रुपये से घटकर 16 करोड़ रुपये रहा
8. SHAKTI PUMPS (Red)
सालाना आधार पर Q4 में आय 385 करोड़ रुपये से घटकर 183 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 36 करोड़ रुपये से घटकर 11 करोड़ रुपये रहा
9. UNION BANK (Red)
तिमाही आधार पर Q4 में प्रोविजनिंग 3,036 करोड़ रुपये से घटकर 2,936 करोड़ रुपये रही। Q4 में NIM 3.21% से घटकर 2.98% रही
10. ALEMBIC PHARMA (Red)
सालाना आधार पर Q4 में आय 1,416 करोड़ रुपये से घटकर 1,407 करोड़ रुपये रहा
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 15% घटा। मुनाफा 81 करोड़ रुपये से घटकर 69 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 6% घटी। आय 470 करोड़ रुपये से घटकर 441 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 138 करोड़ रुपये से घटकर 76 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 29% से घटकर 17% रही
2-NITIN SPINNERS (Red)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 55% घटा। मुनाफा 86 करोड़ रुपये से घटकर 39 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 15% घटी, आय 769 करोड़ रुपये से घटकर 655 करोड़ रुपये रही
3-EQUITAS SF BANK (Green)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 120 करोड़ रुपये से बढ़कर 190 करोड़ रुपये रहा। Q4 में NII 553 करोड़ रुपये से बढ़कर 707 करोड़ रुपये रही
4-BLUE DART (Red)
सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 137 करोड़ रुपये से घटकर 69 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 1,166 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,217 करोड़ रुपये रही। Q4 में कंपनी ने 30 रुपये/शेयर डिविडेंड का ऐलान किया
5-SUN PHARMA (Red)
नोमुरा की कमेंटरी से शेयर में गिरावट की आशंका है। नोमुरा के मुताबिक कंपनी को बेहतर CGMP भर्ती करने की जरूरत है। कमजोर संकेतों की वजह से कंपनी के मार्केट शेयर में गिरावट की आशंका है
6-DWARIKESH SUGAR (Red)
सालाना आधार पर कंपनी के मार्जिन में गिरावट दर्ज की गई
7-VEDANTA (Green)
कंपनी ने 3 मई को StanChart Bank को $80 करोड़ रुपये का भुगतान किया। कंपनी ने गिरवी शेयर छुड़ाने के लिए $80 करोड़ रुपये का भुगतान किया
8-ROUTE MOBILE (Green)
Masiv Chile SpA ने Mobilelink Telecomunicaciones SpA में 100% हिस्सा खरीदा। Masiv Chile SpA ने $40,000 में 100% हिस्सेदारी खरीदी। Masiv Chile SpA कंपनी की सब्सिडियरी है
9-ZOMATO (Red)
ONDC की वजह से शेयर में दबाव की आशंका है
10-FEDERAL BANK (Red)
मॉर्गन स्टेनली ने शेयर की रेटिंग घटाई है। मॉर्गन स्टेनली ने शेयर का लक्ष्य घटाकर 145 रुपये/शेयर किया है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)