बाजार में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। ऐसे में निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कहां और कैसे हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22413-22466 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22495-22554/22596 पर दिख रहा है। इसके लिए पहला बेस 22232(50DEMA)-22167 पर और बड़ा बेस 22110-22075 पर है। पहला बेस टूट गया है और शॉर्ट का 22241(50DEMA) टारगेट हासिल हो गया है। IT/FMCG को छोड़कर सभी सेक्टर कमजोर दिख रहे हैं। निफ्टी IT अब 10 DEMA के ऊपर आ गया है। FIIs की ओर से फिर भारी बिकवाली देखने को मिली है। इंडेक्स में नेट शॉर्ट बढ़कर 64718 कॉन्ट्रैक्ट हो गया है।
