बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स ने 2 जून को सप्ताह की धीमी शुरुआत की है। गिफ्ट निफ्टी भी 24,850 के आसपास सपाट दिख रहा है। शुक्रवार को बेंचमार्क इंडेक्सों ने जून डेरिवेटिव सीरीज की सुस्त शुरुआत की थी। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के मजबूत निवेश और घरेलू ग्रोथ के मजबूत संकेतों से बाजार को कुछ सपोर्ट मिला था। लेकिन जीडीपी आंकड़ों के पहले बरती जा रही सतर्कता और मिलेजुले ग्लोबल संकेतों ने इनके असर को कम कर दिया।
