Get App

Sensex@66000: पहली बार 66 हजार के पार सेंसेक्स, दो हफ्ते में दो हजार से अधिक प्वाइंट्स की तेजी

Sensex@66000: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) के लिए यह साल काफी शानदार दिख रहा है। पिछले महीने इसने पहली बार 64 हजार का लेवल पार किया और आज फिर इसने नया माइलस्टोन छू लिया। सेंसेक्स ने आज पहली बार 66 हजार का लेवल पार किया है। ऐसे में सेंसेक्स ने महज दो हफ्ते में तीन माइलस्टोन 64 हजार, 65 हजार और 65 हजार के लेवल को पार कर दिया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 13, 2023 पर 11:28 AM
Sensex@66000: पहली बार 66 हजार के पार सेंसेक्स, दो हफ्ते में दो हजार से अधिक प्वाइंट्स की तेजी
बीएसई सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं। सबसे अधिक तेजी फिलहाल टाटा ग्रुप (Tata Group) की टीसीएस (TCS), इंफोसिस (Infosys) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में हैं।

Sensex@66000: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) के लिए यह साल काफी शानदार दिख रहा है। पिछले महीने इसने पहली बार 64 हजार का लेवल पार किया और आज फिर इसने नया माइलस्टोन छू लिया। सेंसेक्स ने आज पहली बार 66 हजार का लेवल पार किया है। ऐसे में सेंसेक्स ने महज दो हफ्ते में तीन माइलस्टोन 64 हजार, 65 हजार और 65 हजार के लेवल को पार कर दिया। सेंसेक्स ने पहली बार 24 सितंबर 2021 को 60 हजार का लेवल पार किया था और अब तीन साल से भी कम समय में इसने 6 हजार से अधिक प्वाइंट्स का सफर और तय कर लिया। सेंसेक्स आज इंट्रा-डे में 66,049.45 तक पहुंचा था। फिलहाल यह 572.99 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 65,966.89 पर है।

Sensex के स्टॉक्स की क्या है स्थिति

बीएसई सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं। सबसे अधिक तेजी फिलहाल टाटा ग्रुप (Tata Group) की टीसीएस (TCS), इंफोसिस (Infosys) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में हैं। दो फीसदी से अधिक उछाल के साथ ये तीनों सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में हैं। वहीं पावरग्रिड टॉप लूजर है और इसमें दो फीसदी से अधिक आज गिरावट है। वहीं पावरग्रिड के बाद सबसे अधिक गिरावट मारुति और एशियन पेंट में है लेकिन इनमें करीब आधे फीसदी की गिरावट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें